उत्तर प्रदेश

अहुगीकलां और वीरपुर गांव में जंगल से भटककर पहुंचा भालू, चार लोगों को किया घायल

Mirzapur के अहुगीकलां और वीरपुर गांव में भालू देखे जाने के बाद से हड़कंप मचा है। सूचना के तीन घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंच सकी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गांव में भालू आने की सूचना पर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से भालू के कारण दहशत है। जंगल से भटक कर आए भालू ने खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से भालू को जंगल की ओर भगाया। क्षेत्र के अहुगीकलां और वीरपुर गांव में भालू देखे जाने के बाद से हड़कंप मचा है।

सूचना के तीन घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंच सकी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हलिया थाना क्षेत्र अहुगीकला गांव निवासी बसई गुप्ता (45) व सुमन (15) शौच के लिए घर से बाहर सीवान की ओर गए थे कि जंगल की ओर से पहुंचे भालू ने दोनों के ऊपर हमला कर दिया।

बचाव के लिए पहुंचे वीरपुर गांव निवासी हरी कोल (60) व छोटू मौर्य (11) के ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पंहुचे ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दौड़ाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। आसपास के गांवों में भालू की आने की सूचना से हड़कंप मच गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =