Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार दो वर्षों से भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के मामले को लेकर युवाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर मजिस्टेट को ज्ञापन दिया।

युवाओं का कहना है कि जिले में केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र के आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए भारतीय सेना की भर्ती मुजफ्फरनगर में कराने का केंद्र सरकार से अध्यादेश जारी किया था, लेकिन कोरोना के चलते हुए वह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।

सेना भर्ती की तैयारियां कर रहे दर्जनों युवा डीएम कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। युवाओं ने बताया कि २ वर्षों से आर्मी भर्ती मुजफ्फरनगर में नहीं हुई है।

युवा दिन रात मेहनत करके तैयारियां कर रही है और अब हमारी ओवरएज होती जा रही है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया २ साल पहले होनी थी, लेकिन एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाली सभी जिलों की भर्तियां रद्द होती जा रही है।

अगर सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे ओर उग्र आंदोलन करेंगे प्रदर्शन करने में दर्जनों युवा मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twenty =