Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मेगा ब्लॉक लेकर दोहरीकरण का कार्य : जानकारी के बाद करें यात्रा

मुजफ्फरनगर। यदि आप १७ व १८ मार्च को ट्रेन यात्रा की सोच रहे हैं, तो सर्वप्रथम अपनी ट्रेन की सही स्थिति का अवलोकन करें, उसके उपरांत ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें। अन्यथा घाटे में रहेंगे। दोनों दिन मेगा ब्लॉक लेकर दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। कल (आज) डीआरएम के भी निरीक्षण को लेकर आने की पूरी संभावना व्यक्त की गयी है। दोनों दिन इस मार्ग की लगभग ७५ प्रतिशत ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसमें मार्ग परिवर्तित व अल्प संचालन भी शामिल है। मुजफ्फरनगर-खतौली के मध्य दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इसे पूर्ण करने के लिए अभी तक छोटा ब्लॉक लेकर इंटरलोकिंग का कार्य किया जा रहा था। इस फाइनल करने को लेकर १७ व १८ मार्च को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। १७ को चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह प्रातः ११.१० से लेकर ३.१० तक के लिए होगा। १८ को छह घंटे का प्रातः १० बजे से चार बजे तक होगा। इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

ब्लॉक अवधि में संचालित होने वाली ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित व अल्प संचालन करके संचालित किया जाएगा। १७ व १८ को रद्द होने वाली ट्रेनों में १४५२२ अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस व १४५२१ दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, ५४५४२ अंबाला-मेरठ पैसेंजर, ५४५४१ मेरठ-अंबाला, ५४५४० अंबाला-निजामुद्दीन, ५४५३९ निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, ५४४७२ ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, ५४४७१ दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर, ५४४७३ दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, ६४५५७ दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर,६४५६० सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, ५४४७४ सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, ६४५५९ दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, ६४५६२ अंबाला-दिल्ली पैसेंजर, ६४५६१ दिल्ली-अंबाला व ५४३०४ कालका शामिल हैं। मार्ग परिवर्तित होने वाली ट्रेनों में १४३१७ इंदौर-देहरादून (१७ मार्च), १४६८१ सुपर (१७ मार्च), १९०३१ योगा एक्सप्रेस (१७ मार्च), १२०५५ जनशताब्दी एक्सप्रेस (१८ मार्च), १४६८२ सुपर (१८ मार्च), २२६६० कोच्ची वेली एक्सप्रेस (१८ मार्च), १२६८८ देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस (१८ मार्च), १२०५६ जनशताब्दी एक्सप्रेस (१८ मार्च) शामिल है। वहीं दूसरी ओर नौचंदी १४५११ (१७ मार्च) मेरठ-सहारनपुर के मध्य रद्द रहेगी, इसका संचालन मेरठ तक किया जाएगा। १४५१२ नौचंदी एक्सप्रेस ;१७ व १८ मार्चद्ध का संचालन मेरठ से प्रयागराज के लिए होगा। रेलवे सूत्रों का कहना था कि कल (आज) डीआरएम आरएन सिंह व परसों कमिश्नर रेलवे ऑफ सेफ्टी के आने की संभावना है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =