Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद ने छह दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की तीन शाखाएं सम्राट, कीर्ति व शिखर ने संयुक्त रूप से छह दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प स्थानीय जैन स्थानक आर्य समाज रोड पर लगाया।

इसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस फौजदार ने किया। सम्राट शाखा के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि छह दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प के पहले दिन 200 लोगों को (18 से 44 वर्ष तक ) वैक्सीन लगायी गयी।

अभी अगले पांच दिनों तक ये कैम्प प्रतिदिन सुबह साढे नौ बजे से शाम चार बजे तक चला करेगा। यह कैम्प श्रीमती मोनिका शर्मा, कीमती लाल जैन, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट व आकाश त्यागी के संयुक्त निर्देशन में चल रहा है।

सुनील गर्ग ने बताया कि इस कार्य में डा. नीतिन जैन, सोम्य कुच्छल, परमकीर्ति शरण आदि का सहयोग मिल रहा है और यह कार्य जिला चिकित्सालय की टीम के सहयोग से चलाया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 19 =