Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने वृक्षारोपण अभियान का नुमाइश कैंप से शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने २५००००० वृक्षारोपण अभियान का नुमाइश कैंप से शुभारंभ किया।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जनपद में २५००००० वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ वन महोत्सव अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने सबसे पहले नुमाइश कैंप स्थित मैदान में पीपल का पेड़ लगाया और अपने हाथों से मिट्टी और पानी देकर उस पेड़ को जनता को समर्पित किया।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इनसे ऑक्सीजन मिलती है और मेरी जनता से अपील है कि वह लोग एक पेड़ जरूर लगाएं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए उस पेड़ को बच्चों समर्पित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश अनुसार करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनपद मुजफ्फरनगरमें भी २५००००० पेड़ लगाने का टारगेट है और यह हम अपना टारगेट पूरा कर लेंगे

वृक्षारोपण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ सीडीओ आलोक यादव,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,डीएफओ सूरज कुमार,फॉरेस्ट रेंजर कुलदीप सिंह व ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =