Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

देवबंद मुसलमानों के अमीरुउल हिंद को मुबारकबाद पेश हाजी शाहिद त्यागी प्रदेश सचिव जमीयत उलेमा

देवबंद । देवबंद में जमीयत उलमा ए हिंद के मुख्य केंद्र कार्यालय में इमारत ए शरिया हिंद के एक दिवसीय प्रतिनिधि मंडल में जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी को देश के मुसलमानों का अमीरूउल हिंद घोषित किया गया जबकि मदरसा शाही मुरादाबाद के शेख उल हदीस मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी को नायब अमीरूउल हिंद बनाया

साथ ही बैठक में विभिन्न मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा की गई दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी की अध्यक्षता में आयोजित दोनों जमीयत के संयुक्त प्रतिनिधि सम्मेलन में देशभर से जमीयत की इमारत शरिया हिंद की शूरा के सदस्यों ने सर सम्मानित से मौलाना अरशद मदनी को अमीरूउल हिंद और अरशद मदनी के नाम का प्रस्ताव मौलाना महमूद मदनी ने रखा इसके बाद उनके नाम की घोषणा दारुल उलूम के मोहतमिम ने की

बैठक में बने अमीरुउल हिंद मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि आज इमारत ए शरिया हिंद के तहत 100 से अधिक सरिया महकमे चल रहे हैं इस बात की अति आवश्यकता है कि देश के कोने कोने में शरिया के विभाग स्थापित किए जाए और इमारत की व्यवस्था को राज्य स्तर पर मजबूत किया जाए

उन्होंने कहा सभी मदरसा संचालक अपने-अपने मदरसों में दारुलुम कजा का कोर्स शुरू करें और फिर इसमें प्रवेश विद्यार्थियों को पूरा प्रकाशी करण देकर सरिया विभाग में शामिल करें इस बैठक में देशभर से नामचीन मौलाना उपस्थित रहे

मुख्य रूप से अमीरूउल हिंद को मुबारकबाद पैश करने वाले जमीअत उलमा तहसील बुढाना व शाहपुर==
अलहाज शाहिद त्यागी प्रदेश सचिव जमीअत उलमा, मुरसलीन प्रधान जनरल सेक्रेटरी तहसील बुढाना, हाजी अकरम कुरैशी प्रमुख समाज सेवी, हाजी इनाम आढती, मौलाना वकील अहमद अध्यक्ष जमीयत शाहपुर ,बाबू कमालुद्दीन अंसारी जनरल सेक्रेट्री शाहपुर, तौहीद त्यागी, आलीम अंसारी ,फाजिल अंसारी, इमरान अंसारी, शाकिर मलिक, एहसान सलमानी ,आदि

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =