खेल जगत

हैरी केन ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया

हैरी केन (Harry Kane) के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने यूक्रेन को हराकर यूरो कप 2020 (Euro 2020) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. वहीं एक अन्य क्वार्टर फाइनल में इटली ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

अब सात जुलाई को इटली और स्पेन के बीच तो आठ जुलाई को इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले देखिए क्वार्टर फाइनल में किसी तरह इंग्लैंड ने यूक्रेन को और इटली ने बेल्जियम को धूल चटाई. 

हैरी केन ने शुरुआत से ही अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते हुए मैच के चौथे मिनट में ही गोल कर बढ़त दिलाई. पहले हाफ में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे थी. वहीं मध्यांतर के बाद हैरी मैगुइर ने 46वें मिनट में शानदार गोल कर इंग्लैंड को 2-0 से आगे कर दिया. यह उनका पहला गोल था.

इसके बाद हैरी केन ने 50वें मिनट में गोल कर इंग्लिश टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी. ये हैरी केन का दूसरा और टीम का तीसरा गोल था. वहीं मैच के 62वें मिनट में हैंडरसन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया. हैंडरसन का इंग्लैंड के लिए यह पहला गोल था. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =