Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन का अधिष्ठापन समारोह

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन का अधिष्ठापन समारोह मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित किया गया एवं अधिष्ठापन समारोह के साथ साथ क्लब की आधिकारिक यात्रा भी की गयी जिसके मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल रहे।

जिसमे क्लब के पदाधिकारी व् मेम्बरों ने भाग लिया। जिसमे रो राकेश राठी को अध्यक्ष , रो कौशल कृष्ण को सचिव व् रो निशांक जैन को कोषाध्यक्ष के पद की गोपनीय शपथ दिलाई गयी।

२०२०-२१ के अध्यक्ष रो हर्ष पूरी ने अपने कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया और निवर्तमान अध्यक्ष रो राकेश राठी जी ने अपने वर्ष के क्या क्या कार्य करने है उनको विस्तार से बताया। क्लब में एक नए मेंबर को रोटरी मिडटाउन परिवार में सम्मिलित किया और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर को शपथ दिलाई गयी।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल क्लब के कार्यों की प्रशंशा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया। कार्यक्रम के एमओसी रो विनय सिंघल और रो पंकज जैन रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रो सुनील अग्रवाल चीफ अस्सिटेंट गवर्नर , रो आकाश बंसल असिस्टेंट गवर्नर, उमेश कुमार गोयल, रो राज कुमार गुप्ता, रो अरविन्द गर्ग, रो आर सी मिश्रा ,रो नीरज अग्रवाल, रो अमरीश मित्तल, रो निष्काम गर्ग, रो शैलेश कुच्छल , रो अमित सिंघल आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eighteen =