दुर्गा मंदिर क्रासिंग के पास बेटे संग ट्रेन के आगे कूदी रेलवे जेई की पत्नी
फतेहपुर जिले में एक महिला ने अपने 8 माह के बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके के दुर्गा मंदिर क्रासिंग के पास घरेलु विवाद के कारण 25 वर्षीय मृतका अर्चना पटेल अपने दुधमुहे आठ माह के बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतका का पति उमेश पटेल जिले के कंसपुर रेलवे स्टेशन पर अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं।
घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे घटनाक्रम के जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक मृतका के परिवारीजनों की तरफ से कोई भी तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
वहीं इस मामले में सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया की सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा नगर के पास अर्चना ने अपने आठ माह के बच्चे को लेकर ट्रैन के सामने कूद गई, जिससे दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

