नावला में गौकशी, आरोपी गौ अवशेष छोड़कर फरार आरोपी, शीघ्र गिरफ्तार न हुए तो होगी सख्त कार्यवाही – त्यागी
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में गौकशी की घटना बढ़ रही हैं जिसे रोकने में प्रशासन पूरी तरह असफल है उन्होंने बताया कि जनपद में गौकशी के मामले लगातार बढ़ रहे है।
कल रात थाना मंसूरपुर के नावला गाँव में गौकशी करनें वाले कुछ अज्ञात आरोपी एक ग्रामीण वासुदेव त्यागी के खेत में 3 बैल, काट रहे थे।रात्रि 2 बजे के आसपास अपनी ट्यूबवेल पर आया तो उसको देख कर कुछ अज्ञात आरोपी कार वापिस मोड़कर भाग गए।आशंका व्यक्त की जा रही है कि उस कार से गोमांस लेकर जाया जाता।बाकी अज्ञात आरोपी भी फरार हो गए
मार्निंग वॉक पर गए बच्चो ने उक्त गोमांस को देखा और शोर मचाया. बच्चो के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए.जिसकी सूचना डायल 112 पर दी तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची वासुदेव ने बताया कि एक गाड़ी कटे अवशेषों को उठाने के लिए भी चक्कर लगा रही थी लेकिन पुलिस हूटर व उसकी उपस्थिति को देख आरोपी फरार हो गए
आरोपी हथियार व अपने कपड़ों को भी मौके पर छोड़ कर फरार हो गए, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री @HwTyagi ने @Uppolice को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता हैं तो शीघ्र ही सख्त कार्यवाही और धरने प्रदर्शन किया जाएगा. (नोट:विचलित करने वाली तस्वीरें) pic.twitter.com/X7uM6z5Vr5
— News & Features Network (@mzn_news) July 8, 2021
घटना से गाँव वालों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाने की माँग की हैं।साथ ही साथ ये भी बताया कि काफी समय से इस गांव में गौकशी चल रही है लेकिन स्थानीय पुलिस की उदासीनता से हत्यारों के हौसले बुलंद है।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि घटनास्थल पर आरोपियों ने रस्सी जिसमें गौवंश को बाँधा गया था, हथियार व अपने कपड़ों को भी मौके पर छोड़ कर फरार हो गए
.@muzafarnagarpol की कार्यवाही जारी। https://t.co/ZSOuX3HbFA
— News & Features Network (@mzn_news) July 8, 2021
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता हैं तो शीघ्र ही सख्त कार्यवाही को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

