Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा के पास सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व- कपिल देव अग्रवाल, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। जिले में पंचायत चुनावों में पार्टी को मिली प्रचंड जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। आज पार्टी कार्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के मंत्री और विधायकों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने ब्लॉक प्रमुखों का अभिनन्दन किया और इस जीत के लिए सभी को बधाई दी।

गांधीनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित हुए निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और संचालन जिला महामंत्री विनीत कातयान ने किया। राज्य सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के पास देश और प्रदेश से लेकर जनपद स्तर तक सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है।

उन्होंने जनपद में पंचायत चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के लिए जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं के परिश्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा देश से जिले तक एक मजबूत दल है। पार्टी में टिकट के लिए सभी एक दूसरे से लड़े, यह स्वाभाविक भी है

लेकिन टिकट और समर्थन तय होने के बाद सभी ने मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत की, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। एक होकर काम किया गया तो जिले में भाजपा की विजय पताका फेहरी है। आज विपक्ष भाजपा सरकार और नेताओं पर गुण्डागर्दी करने, प्रशासन का इस्तेमाल करने जैसे गलत आरोप लगा रहा है। ऐसे लोग सपा-बसपा का गुण्डाराज भी याद करें, जबकि बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी।

आज ऐसे लोगों को भाजपा सरकार ने सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इन गुण्डों को हम मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि आज जमाना बदल रहा है, जो लोग बक्कल तारकर वोट लिया करते थे, वो याद रखें कि अब प्यार से वोट हासिल की जाती है। भाजपा ने अपनी विशेष वाणी से बीडीसी सदस्यों को लुभाया और अपने ब्लॉक प्रमुख जिताने में सफल रहे।

जीत का यह सिलसिला २०२२ में भी जारी रहेगा। भाजपा ३०० से ज्यादा सीटें हासिल कर सत्ता में लौटेगी और योगी जी मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं भी तैयारी कर रहा हूं, लेकिन मुझे टिकट की चिंता नहीं है।

कार्यकर्ता भी तैयार रहें। हमें बड़ा मुकाबला करना होगा। याद रखें कि भाजपा का प्रत्याशी केवल कमल का निशान है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने इस जीत के लिए सभी के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील हैं। उनके संघर्ष से ही हम यहां तक पहुंचे हैं।

उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुखों को जीत की बधाई के लिए पार्टी गाइडलाइन पर जनकल्याण की नीति को साथ लेकर जिले के विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने पर अमित चौधरी, गौरव पंवार, अक्षय पुण्डीर, नरेन्द्र सिंह, अरविन्द त्यागी, अनिल राठी, गौतम गुर्जर और मालती देवी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी डा. चन्द्रमोहन, विधायक प्रमोद उटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, रूपेन्द्र सैनी, डा. सुधीर सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, सुखदर्शन बेदी, सुषमा पुण्डीर, रेणु गर्ग, विजय वर्मा, डा. पुरुषोत्तम, प्रवीण जैन, राहुल चौधरी, रोहताश पाल, बिजेन्द्र पाल, विजय सैनी, हिमांशु सैनी, शरद शर्मा, प्रवीण शर्मा, सचिन सिंघल आदि मौजूद रहे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 17 =