Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डा.वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार मे आज नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। अपरान्ह एक बजे आयोजित बैठक मे उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सीडीओ आलोक यादव तथा 42 जिला पंचायत सदस्यो ने प्रतिभाग किया।

बैठक का संचालन जितेन्द्र तोमर अपर मुख्ख्य अधिकरी जिला पंचायत द्वारा किया गया। बैठक में प्रथम प्रस्ताव जिला पंचायत की 6 समितियों नियोजन एवं विकास समिति,प्रशासनिक समिति,शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति,स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल प्रबन्धन समिति के गठन के विचार पर अध्यक्ष के समर्थित सदस्यों ने यह अधिकार अध्यक्ष मे निहित किये जाने का प्रस्ताव रखा।

जिस पर विपक्ष के अंकित बालियान, इरशाद चौधरी तथा अन्य सदस्यों ने विरोध किया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमति वंदना वर्मा ने उक्त अधिकार अध्यक्ष मे निहित करने का पुरजोर समर्थन किया। बाद मे पक्ष के सदस्यो गणो ने ध्वनिमत से समर्थन किया।

अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा सदन को आश्वासन दिया गया कि विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराये जायेंगे। तथा बैठक की समाप्ती की घोषणा की। इस दौरान एएमए जितेन्द्र कुमार तोमर,प्रशासनिक अधिकारी,वित्तिय परामर्शदाता अशोक यादव,स्टैनो अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 19 =