उत्तर प्रदेश

नगीना थाना क्षेत्र के गांव काला खेड़ी में मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

घर की जिम्मेदारियों व घरेलू कलह-क्लेश से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। लोगों के मुताबिक युवक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

जिले के नगीना थाना क्षेत्र के गांव काला खेड़ी का रहने वाला पिंटू काफी समय से गांव के पास एक बाग की रखवाली करने का काम कर रहा था। घरेलू परेशानियों से परेशान युवक ने बीती रात आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि युवक ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार की परेशानियों से परेशान होकर मानसिक तनाव के चलते हुए युवक ने आत्महत्या की है।

इस घटना को लेकर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एसपी देहात संजय कुमार ने  बताया कि युवक घर की परेशानी को लेकर काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इसी परेशानी को लेकर युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =