निरंतर कार्यशील है पालिकाध्यक्ष: बरसात के बीच सड़कों तथा आधुनिक कैटल कैचर गाड़ी का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा शहर वासियों को 92 लाख रुपयों की दी सौगात। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा सभासदगण एवं पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र के ताबड़तोड़ कई वार्डों में निरंतर हो रही बरसात के बीच ही लगभग ७६ लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया
इसके अतिरिक्त पालिका द्वारा नवीन मंडी स्थल पर संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर अंकन १६ लाख २० हजार रुपए की लागत से आपूर्ति की गई आधुनिक कैटल कैचर गाड़ी का लोकार्पण भी किया गया। इस प्रकार कुल लगभग ९२ लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई।
कैटल कैचर गाड़ी का पालिका अध्यक्ष द्वारा पूजन करने के बाद विपुल भटनागर सभासद के द्वारा गाड़ी को चाबी लगाते हुए स्टार्ट करते हुए शुभारंभ किया गया तथा गाड़ी की सवारी श्रीमती अंजू अग्रवाल, नवनीत कुछल एवं अरविंद धनगर सभासदगण के द्वारा की गई। साथ ही आश्रय स्थल पर कपिला गाय का पूजन करते हुए विपुल भटनागर द्वारा उसके गले में घंटी बांधी गई तथा नगरीय शांति व्यवस्था की कामना की गई।
राहुल पवार सभासद वार्ड संख्या ११ मोहल्ला भर्तियां कॉलोनी में चक्की वाली गली में ओमेगा होटल वालों के मकान के पास तथा वार्ड संख्या ३४ विकल्प जैन सभासद के वार्ड में नई मंडी स्थित माडी की धर्मशाला के पास तथा वार्ड संख्या ७ नवनीत कुचल मान्य सभासद के वार्ड में स्टेशन के सामने बीच की गली में तथा इन्हीं के वार्ड में अंसारी रोड से बगल में गुलशन के मकान से सरदार तीरथ सिंह के मकान तक की सीसी सड़कों एवं आरसीसी नालियों के निर्माण कराए जाने का पालिका अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास किया गया। सड़कों के शिलान्यास के समय सभासद गण एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा ढोल नगाड़ों के बीच नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया।
स्थानीय नागरिकों के द्वारा पालिका अध्यक्ष महोदय को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद भी दिया गया। स्थल पर मौजूद ठेकेदारगण को निर्देश दिए गए की वह मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराएं। बीच-बीच में वह भी निरीक्षण करेंगी। यदि कार्य में खामी पाई गई तो कार्यवाही करना बाध्यता होगी।
इस अवसर पर मान्य पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की आज बहुत ही सुखद बरसात का मौसम है तथा भगवान इंद्र देव नगर विकास को देख प्रसन्न है तथा नगर के हर कोने में विकास कार्य होते आपको दिखाई देंगे श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा यह भी कहा गया की विकासशील सहयोगी सभासदगण हमारे साथ निरंतर कार्यशील है।
इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, राहुल पवार, विकल्प जैन, अरविंद धनगर सभासद गण के अलावा अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, अवनीश कुमार एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

