समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त जफरयाब पुत्र ओसाफ निवासी ग्राम सोदात थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ को मेरठ रोड अमरसिंह होटल के सामने से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा वांछित अभियुक्त गोलू पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम रेवडी थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। वहीं थाना नई मण्डी पर वादी मुकदमा मनिन्द्र पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जयभगवानपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त मुर्शिद पुत्र इमाम अली निवासी ग्राम दन्दहेडा थाना सिख्ेडा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम सहावली के जगंल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा वांछित अभियुक्त देवराज चौधरी पुत्र अमित कुमार निवासी ग्राम मडीमुडा भोले की झाल थाना जानी जनपद मेरठ हाल पता सरकारी आवास रिजर्व पुलिस लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को पुलिस लाइन कन्ट्रांल रूम के गेट के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारावांछित अभियुक्त याकूब पुत्र अशरफ अली निवासी ग्राम व थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त म0उ0नि0 उषा मलिक द्वारा वांछित अभियुक्त रॉकी पुत्र वेदू निवासी ग्राम भूम्मा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मंसूरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वांछित अभियुक्त मौहम्मद नसीम अंसारी पुत्र बुन्दू निवासी ग्राम बैरोन सराय कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ को अलकनन्दा नहर पुल से गिरफ्तार किया।
चुनावो में धाँधली के आरोप में सपा का तहसील पर प्रदर्शन, सपा नेताओं से धक्का-मुक्की, पार्किंग वाले की पिटाई
मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सभी तहसीलों में प्रदर्शन के तहत सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफरनगर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में भारी तादाद में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से महावीर चौक मीनाक्षी चौक होते हुए तहसील पहुँचकर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर बैरिकेट लगाकर भारी पुलिस बल ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की तो उग्र सपा कार्यकर्ताओं के जत्थे के बैरिकेट तोड़ने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प धक्का मुक्की व लाठी चलाने पर सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता गौरव जैन, नासिर राणा, सूर्यप्रताप राणा, शमी खान, शुजात राणा घायल हो गए तथा सपा नेता कार्यकर्ता बैरिकेट तोड़कर जबरन तहसील में घुस गए। तहसील में प्रदर्शन व सभा को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि हमारे शांतिपूर्वक प्रदर्शन को भी पुलिस ने लाठी के बल पर कुचलने का प्रयास किया लेकिन सपा के अनुशासित कार्यकर्ताओ ने पुलिस की लाठी व लाते खाकर भी जनता के हितों के लिए प्रदर्शन किया है। सपा नेता व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व मंत्री उमा किरण ने कहा कि जिला पंचायत व प्रमुख चुनावो में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी व पुलिस प्रशासन के दम पर फर्जी मुकदमो व पुलिस की दहशत के जरिये लोकतन्त्र का गला घोंटकर फर्जी जीत हासिल की गई है जिसमे कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं पर उत्पीड़न की हदे पार कर रही योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील जनता से की। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली छात्रों नोजवानो की समस्या से विमुख भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती व सपा नेता बाबी त्यागी ने कहा कि आज मोदी व योगी सरकार में किसानों की दुर्दशा व किसानों के विरु( लाये गए काले कृषि कानूनों को हटाने की मांग रखी। प्रदर्शन व सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सपा नेता राशिद सिद्दीकी, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव मेराज तेवड़ा, सपा महिला सभा अध्यक्ष अलका शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता डा संजीव कश्यप, सतीश गुर्जर आदि ने सम्बोधित किया।
प्रदर्शन में मुख्य रुप से युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली, शुभम त्यागी, शौक़त अंसारी, नासिर राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संदीप धनगर, विक्रांत सिंह, डा इसरार अल्वी, उमेश त्यागी, सूर्य प्रताप राणा, सुशील त्यागी, शमशेर मलिक, निधीश राज गर्ग, राहुल वर्मा, डा नूर हसन सलमानी, मा हरीश कुमार, आशु गुप्ता, शिव कुमार खटीक, शमी खान, नवेद रंगरेज, सतबीर त्यागी, चरथावल चेयरमेन सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन इस्लाम त्यागी, आशु गुप्ता, शमशाद अहमद, मोनु जैदी, आशीष खटीक, उमर खान, दिलनवाज़ सलमानी, नितिन कुमार, अर्जुन कश्यप, सतपाल कश्यप, शुजात राणा, दीपक गुर्जर, शम्भू त्यागी, राशिद मलिक, सलमान अंसारी, सलमान त्यागी, कपिल कुमार, जावेद त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरोड़ा के पूर्व प्रधान मांगेराम (५०) की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास भी किया। हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूर्व प्रधान मांगेराम सुबह बाइक लेकर अपने खेतों पर गया था। सूत्रों के अनुसार वहीं पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। चर्चा है कि इसके बाद शरीर पर पेट्रोल जला कर शव को जलाने का भी प्रयास किया।
गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर जाकर शव में लगी आग को बुझाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक पूर्व प्रधान २५ साल पहले हुए बिल्लू हत्याकांड में जेल गया था। पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर पड़ताल में लगी है। एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गत योजना में मांगेराम प्रधान था। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन व जांच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
बेगराजपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर मेडिकल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में महिला को मुजफ्फरनगर मेडिकल में लाया गया जहां इलाज से पूर्व उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मोहसीना पत्नी सोनू के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ खतौली व इंस्पैक्टर मसूंरपुर के.पी.सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। मोहसीना की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवारजनों में केहराम मच गया। परिवारजन व कुछ अन्य लोग तुरंत ही बेगजरापर मैडिकल कालेज के लिए रवाना हो गये। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस घटना को लेकर सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे पूछताछ की व उनके वाहनों की तलाशी भी ली।
उत्तर प्रदेश भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थियो ने भर्ती बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थियो ने भर्ती बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे यू.पी.पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियो ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थियो ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्पेशल अपील व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार जिसमें 856 सीबीसी महिलाए ली गई थी। जिनकी डिविजन बैच ने मैरिट के आधार पर नीचे से बाहर करने का आदेश दिया था। जिसके खिलाफ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट मे अपील भी की है। सभी अभ्यर्थियो ने इस सम्बन्ध मे मामले की जांच पडताल कर मदद की गुहार लगाई।
पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट मुजफ्फरनगर के ३ वर्ष पूर्ण होने पर एसवीएम योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय जानसठ रोड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ सरदार बलजीत सिंह,संदीप दास,होतीलाल शर्मा,सुभाष गुप्ता,शालू सैनी सभी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। आचार्य कुल की संस्था की ओर से आचार्य सुरेंद्र जी एवं राखी गोयल का मौके पर जन्मदिन भी वृक्षारोपण करके मनाया गया। कार्यक्रम में एसएस दास चौरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संदीप दास,सीमा दास ,सुभाष गुप्ता,डॉ विवेक कुमार,सीमा ठाकुर, आचार्यकुल के अध्यक्ष होतीलाल शर्मा व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,पर्यावरण जिला प्रचार प्रमुख रविकांत अग्रवाल, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट से क्रांतिकारी शालू सैनी,आवाज ए हक शादाब खान,आचार्य कुल से आचार्य सुरेंद्रपाल, सत्य प्रकाश शास्त्री, सीताराम, एड अलका सैनी,राखी गोयल,काजल जैन,नेहा गर्ग,ममता शर्मा,बबीता शर्मा,सरिता अरोड़ा, सृष्टि चौधरी, नीलम मलिक, उषा यादव,ज्ञानी गुरबचन सिंह सदस्य स्वैच्छिक ब्यूरो, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का स्टाफ शिल्पा सैनी शशि गोयल,शाहिना, पूनम अहूजा, पूनम जयंत, ए आर ए बिलाल आदि सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया। स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी सरदार बलजीत सिंह ने सभी सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा की सभी संस्थाओं को एक जुट होकर कार्य करने की ज़रूरत है ताकि मुजफ्फरनगर ग्रीन सिटी बनाने का कार्य सफल हो सके। सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया एवं ट्रस्ट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया
खतौली। मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, ब्लॉक अध्यक्ष इकराम प्रधान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तानाशाही भाजपा सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावो में की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या बिगड़ती कानून व्यवस्था , महिलाओं पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, काले कृषि कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमे नरेश पाल के मूलचंद बिहार स्तिथ आवास पर खतौली विधानसभा के सभी सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इखट्टा होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए निकले पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोकने और दूसरे रास्ते से भेजना का प्रयास किया जिसमे सपा नेताओ की प्रशासन से जड़प हुई। सपा कार्यकर्ता पुलिस के इस प्रयास को विफल करते हुए आगे बढ़ गए हल्ला बोल जुलूस जोरदार नारे योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नही चलेगी , युवाओं को रोजगार दो, काले कानून वापस लो लगाते हुए बुआडा रोड़ , इंद्रा मूर्ति , घंटा घर, जानसठ तिराहा और पुल से होता हुआ खतौली तहसील पहुंचा और जोरदार प्रदर्शन किया जिला उपाध्यक्ष विनय पाल , डाक्टर मंसूर उल हक, काज़ी फसीह अख्तर ने ज्ञापन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने सभी को ज्ञापन के सभी अंक पढ़कर सुनाए और सपा नेताओ ओर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खतौली को ज्ञापन सोपते हुए राज्यपाल से इस गंभीर समस्याओं पर संज्ञान ओर कार्यवाही करने की मांग की। हल्ला बोल प्रदर्शन में हाजी इकबाल , दर्शन सिंह , डॉ इकराम अंसारी ,शाहिद कुरैशी, काज़ी फसीह अख्तर , हरी ओम सैनी जावेद सोल्जर नईम मलिक , आबिद कस्सार, अरशद मुल्तानी , विभू शर्मा , अभिषेक गोयल, आफाक खान , पंकज सैनी , सुनील सैनी, मुन्ना पाल, वसीम खोलनी , सौरभ वर्मा, बिलाल अख्तर , फयीम सैफी , अर्पित गुप्ता , विपिन राणा , राजीव शर्मा, बीर सिंह, मोइन खान , मुकीम राठौर, अमित गुर्जर, सादाब कुरैशी, इकराम अंसारी, वसीम खान, शारिक कुरैशी , कुलदीप धीरानिया , अफजल सलमानी, सरताज सलमानी आदि उपस्थित रहे
उत्तराखंड सरकार द्वारा कावड़ यात्रा पर रोक लगाए जाने पर क्रांति सेना नेताओ ने कड़ी निंदा की
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड सरकार द्वारा कावड़ यात्रा पर रोक लगाए जाने पर क्रांति सेना नेताओ ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार को कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की बड़ी कीमत चुकानी होगी। आज प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियो की बैठक को सम्भोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने कावड़ यात्रा पर रोक लगाकर करोड़ो भोलो की भावनाओ को ठेस पहुचाई है जिसकी कीमत उत्तराखंड सरकार को आगामी चुनाव में चुकांनी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व यूपी में दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी यूपी सरकार द्वारा कावड़ यात्रा कराने की घोषणा व उत्तराखंड सरकार द्वारा कावड़ यात्रा रोके जाने की घोषणा कई सवाल खड़े करती है ऐसा लगता है कि भाजपा का केंद्रीय नेर्तत्व ही कावड़ यात्रा के लिये गम्भीर नही है। उन्होंने कहा कि राजीनीति पार्टियों द्वारा लगातार रेलिया धरने प्रदर्शन हो रहे है उनसे कोरोना फैलने का खतरा नही होता बस धार्मिक यात्राओं से ही कोरोना बढ़ने का खतरा माना जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर , जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप, राजन वर्मा, भुवन मिश्रा कुलदीप सूर्यवंशी उपस्थित थे।
निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। रामपुरम अर्वाचीन स्कूल में लायंस क्लब मुजफ्फरनगर सेंट्रल एवं अर्वाचीन स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-१९ से बचाओ तथा नियंत्रण हेतु १८$ नागरिकों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल सिंह निर्वाल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला द्वारा किया गया। कैंप आयोजन में स्कूल प्रबंधक सतीश शर्मा, सचिव मानव शेखर, सौरभ गोयल, नीलकमल पुरी, सुधीर गोयल, नरेश शर्मा, सचिन सिंघल, अजय चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. गीतांजलि (स्वास्थ्य विभाग) द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया तथा मास्क व आपस में उचित दूरी बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। वार्ड सभासद परवेज आलम, डॉ संजीव कुमार, प्रधानाचार्य वीना शर्मा, ठा. परंजय चौहान एड, शरद मित्तल, रामकुमार शर्मा, दीपक कुमार ने प्रचार प्रसार कर क्षेत्रवासियों को टीका लगाने हेतु जागरुक कर अपना सहयोग प्रदान किया।
जानसठ तहसील पर सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन
मीरापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व घोषित हल्ला-बोल कार्यक्रम के तहत सरकार के विरोध में जानसठ तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मीरापुर से सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ता जानसठ के लिए जाते हुए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव-मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे लगाए।
तांत्रिक के कहने पर युवक ने धारदार हथियार से किया हमला, कई घायल
मुजफ्फरनगर। तांत्रिक के कहने पर एक युवक ने आज सुबह कई लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने युवक को पकडा और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह घर से निकले बीबीपुर निवासी अनुज पुत्र राजवीर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और हमलावर युवक वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद युवक ने छपार निवासी मनेन्द्र पुत्र मोहर सिंह, जो बीबीपुर के निकट ही मुर्गी फार्म पर नौकरी करता है, पर हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं विष्णु विहार निवासी एक महिला पर भी युवक ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, तो ग्रामीण हमलावर युवक की तलाश में जुट गये। किसी तरह से हमलावर युवक को ग्रामीणों ने पकड लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हमलावर युवक को पुलिस को सौंप दिया। हमलावर युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे ऐसा करने के लिये एक तांत्रिक ने कहा था। पूछताछ में हमलावर युवक ने अपना नाम मुरसीद निवासी धंधेडा बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बढती मंहगाई व बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। बढती मंहगाई व बकाया गन्ना भुगतान आदि विभिन्न मांगो को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपा।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत किराया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव पाल सिह यादव के निर्देशानुसार प्रदेश मे व्यापक स्तर पर बढती मंहगाई जिसमे आये दिन पैट्रोल,डीजल,गैस सिलेण्डर एवं खाद्यान्न पदार्थो के बढते दाम जो आसमान को छू रहे हैं तथा किसानो के गन्ने का शेष भुगतान जो अभी तक नही हुआ है। तथा किसान 7 माह से अपने हको की लडाई के लिए बॉर्डर पर धरना दिये बैठे है। जन समस्याओ के प्रति प्रदेश सरकार को अवगत कराया। ज्ञापन सौपने वालो मे चौ.इलम सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया,महामंत्री रविकान्त त्यागी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा.ओमबीर सिह, अभिजीत पाराशर, मुन्तजीर अली, नीलम शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मौ.इसरार लाख, मौ.आकिब खान, शक्ति सिंह,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अनुज कुमार आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। कोविड १९ टीकाकरण अभियान के तहत मौ. गऊशाला पूजा योग केन्द्र में निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथी विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, विशिष्ठ आतिथी संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष, योगेश मित्तल पूर्व सभासद भाजपा ने सयुक्त रुप से किया शिविर आयोजक विपिन चौहान पूर्व सभासद,मोहित मलिक सभासद, संजय शर्मा, दीपक नामदेव, विवेक चौहान का विशेष सहयोग रहा।
जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पीनना निवासी अमृता पत्नी ईश्वर ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि उसने अपने मकान के निर्माण के लिए साढे तीन लाख रूपये आवास योजना के तहत स्वीकृत कराये थे। अमृता का कहना है कि उक्त योजना मे अभी तक उसे मात्र 1 लाख 25 हजार रूपये ही मिल सके है। शेष धनराशी अभी तक नही मिल सकी है। जिस कारण उसके मकान का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पडा हुआ है। जबकि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। बरसात के मौसम के कारण उसकी परेशानी बढ सकती है। युवा नेता सुमित मलिक के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची अमृता व उसके पति ईश्वर ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे मकान निर्माण कार्य के लिए शेष धनराशि यथाशीघ्र अवमुक्त कराने की मांग की है।
खंभे लगवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। मोहन प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुजफ्फरनगर के विधुत विभाग के एक्शन से भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फोन पर मोहल्ला सुभाषनगर वासियों की समस्या को लेकर ३ खंभे लगवाने को लेकर फोन पर बात कही जिसमे विधुत विभाग के एक्शन न जनता से इस्टीमेट के नाम पर पैसे जमा कराने को कहा वही जब उन्होंने एक्शन से कहा कि जनता पैसे जमा करेगी क्या तो एक्शन ने जवाब दिया कि विभाग के पास पैसा नही है जनता को ही पैसा जमा करना पड़ेगा क्या तो अब सरकार का काम जनता ही करेगी तो सरकार क्या करेगी इस मामले को लेकर मोर्चा अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने क्षेत्रीय विधायक प्रमोद उठवाल से फोन पर बात की तो विधायक ने लखनऊ होने की बात कही और कहा कि ऐसा नही है सुविधाओं व खम्भे लगवाने के नाम पर जनता पैसे नही देती यह काम विभाग का है वही मोर्चा प्रमुख मोहन प्रजापति ने कहा है कि ऐसा लगता है इस सरकार अधिकारी सिर्फ पूंजीपतियों की ही सुन रहे है और गरीब व मध्यम वर्ग से पैसा लेकर ही काम कर रहे है साथ ही उन्होंने पुरकाजी क्षेत्र के सुभाषनगर में जल्द खम्भे लगवाने की मांग की वही जल्द ही विधुत विभाग के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

