Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कांवड यात्रा स्थगित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा।

इसमें मुख्यमंत्री से मांग की गई कि अभी कुछ समय पूर्व ही कोविड की दूसरी लहर समाप्त हुई है जिसमें हजारों लोग प्रभावित हुए हैं अभी आई एम ए व हमारे देश के वैज्ञानिकों द्वारा अगस्त में तीसरी लहर के बारे में बताया जा रहा है जिसको दृष्टिगत रखते हुए आगामी कावड़ यात्रा को स्थगित रखा जाए।

यह विशाल यात्रा होती है जिसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत मुश्किल है जिससे कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्थिति विस्फोटक न हो सकती है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के समस्त पदाधिकारी गण एवं व्यापारियों ने मांग की है कि इस वर्ष की कावड़ यात्रा को स्थगित किया जाए। इस अवसर पर सतीश मित्तल,बिजेंद्र गोयल, शिव कुमार सिंघल,पवन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =