जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। जिले में पहली बार मंगल के स्थान पर शनिवार से शुरू हुए तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनी गयी। पीड़ितोंकी समस्याओं का अधिकारियों ने निस्तारण किया। खतौली में खुद जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने समस्याएं सुनीं।
शासन के दिशा निर्देशानुसार जनपद में आज माह के पहले शनिवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया। शहरी क्षेत्र व देहात क्षेत्र के लोग इसमें समस्याएं लेकर पहुंचे। जनपद मुजफ्फरनगर के अंदर चार तहसीलों पर समाधान दिवस चला।
खतौली तहसील पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कई आला अधिकारी के साथ जनसमस्याए सुनकर उनका समाधान किया। सदर तहसील में सीडीओ आलोक यादव के दिशा निर्देशन में एसडीएम सदर तहसीलदार सदर वह पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर शहरी व देहात क्षेत्रों के पीड़ितों की जन समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया।
तहसील दिवस में आज सीडीओ आलोक यादव,एसडोएम सदर दीपक कुमार, सदर तहसीलदार, सीओ सदर, बीडीओ डाक्टर नेहा शर्मा, सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।