उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: झारखंड से लेकर यूपी-पंजाब में अफीम की तस्करी,केसरी और कल्लू गिरफ्तार

शाहजहांपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है।पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने अफीम तस्करों को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि कटरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके से बड़े अफीम तस्कर गुजरने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने उल्हासनगर रेलवे फाटक के पास घेराबंदी करके बरेली के रहने वाले केसरी और कल्लू को गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2 किलो अफीम बरामद हुई। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीद कर उत्तर प्रदेश और पंजाब में इसकी सप्लाई करते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ज्यादातर इनकी सप्लाई हाईवे के किनारे ढाबों पर होती थी। फिलहाल पुलिस अब इस नेटवर्क के खुलासे में भी जुट गई है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 1 =