वैश्विक

आतंकियों की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने उठाए सवाल तो भड़के UP के पूर्व DGP, कह दी ये बात

दिल्ली: यूपी में आतंकियों की गिरफ्तारी पर राजनीति शुरू हो गई है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस पूरे मामले में यूपी पुलिस की भूमिका पर संदेह करके अपने ही पैरों में मानों कुल्हाड़ी मार ली हो. अखिलेश के इस बयान पर पूर्व पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से आहत उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल (Former DGP Brij Lal) ने उनको जमकर सुनाया.

पूर्व डीजीपी बृजलाल ने तो अखिलेश यादव को जेहादियों का हिमायती तक कह दिया. उन्होंने कहा कि जेहादियों की हिमायती पार्टी की व्यथा समझी जा सकती है.

पूर्व डीजीपी ने कहा मैं अखिलेश यादव की व्यथा समझ सकता हूं, उनकी पार्टी खुलेआम आतंकवादियों को संरक्षण देती थी.

उन्होंने कहा कि इन्हीं अखिलेश यादव ने आतंकवादियों का केस वापस लिया था बाराबंकी में जिन्होनें 14-15 वकीलों को मारा था कचहरी ब्लास्ट करके. पूर्व डीजीपी ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक आतंकवादी खालिद मुजाहिद जब फैजाबाद से आ रहा था

बाराबंकी में 18 मई को लू से मर गया तो इन्होनें मेरे खिलाफ और उस समय के डीजीपी विक्रम सिंह समेत ४२ अधिकारियों के खिलाफ मर्डर का मुकदमा कायम किया था.बृज लाल के अलावा पूर्व महानिदेशक विक्रम सिंह ने भी अखिलेश पर जमकर हमला बोला.

विक्रम सिंह कहते हैं कि जो नेता कहते हैं कि पुलिस पर भरोसा नहीं है, उन्हें अपनी सुरक्षा वापस कर देनी चाहिए. उनका कहना है कि इस तरह एटीएस की कार्रवाई पर सवाल उठाना गलत है.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, बंगाल व अन्य राज्यों में भी आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए एटीएस गठित है और आतंकियों के मंसूबे नाकाम करती रहती है. सवाल तो यह है कि एटीएस की कार्रवाई पर सवाल और सिसायी बवंडर कहां खड़ा किया जा रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + fifteen =