वैश्विक

आरक्षण नहीं मिला तो नहीं देंगे योगी का साथ: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी का कहना है कि अगर निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलेगा तो उनकी पार्टी यूपी चुनाव में किसी से गठबंधन नही करेगी। वो किसी सूरत में योगी का साथ नहीं देंगे। सहनी निषादों को ओबीसी से एससी कैटेगरी में डालने के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

सहनी का कहना है कि निषादों को हाल के बरसों में बहुत ही उपेक्षित रखा गया है। इसी कारण वो अधिक आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मुकेश सहनी का कहना है कि किसी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और मेरे समुदाय को सिर्फ ठगा गया। एक सवाल के जवाब में सहनी ने कहा कि अगर उनके समुदाय को आरक्षण दे दिया जाता है तो वो अपनी पार्टी का एनडीए में विलय कर देंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि वो इसके बाद राजनीति भी नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि यूपी में 2022 के असेंबली चुनाव में बिहार के मंत्री ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी ने भी ताल ठोक दी है। सहनी ने जुलाई के पहले सप्ताह में गोमतीनगर में विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ कर निषाद समाज की सरकार बनाने के लिए हुंकार भरी।

बिहार में पशुधन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज हमेशा से कमजोर, पिछड़ा और उपेक्षित रहा है। अब समाज और सत्ता में अपनी उपस्थिति और भागीदारी दर्ज कराने का वक्त आ गया है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनसंख्या में 18% निषाद हैं। 150 से ज्यादा सीटों पर निषादों का प्रभाव है। इनमें निषाद वोट निर्णायक होते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =