अमित से अब्दुला बने युवक ने की घर वापसी
मुजफ्फरनगर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दिन प्रतिदिनसमाज की खोई हुई खुशियां लौटाने का कार्य कर रहा।।२०१४ जून के महीने में चरथावल निवासी अमित अपने परिवार को छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार कर परिवार से अलग रहने लगा था। जिसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा को २० जुलाई २०२१ को लगी
राणा ने सारे मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके पिता से बात की बात करने के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सक्रिय हुए और जब मामले की छानबीन शुरू हुई तो परिवार को पता चला अमित अब अब्दुल्ला बन गया है।
अमित उर्फ अब्दुल्ला के पिता धर्मवीर ने प्रशासन को तहरीर दी जिसमें लिखा हम अपने पुत्र अमित से मिलने के लिए बेचैन है आप मिलाने की कृपा करें। प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए अमित उर्फ अब्दुल्ला को थाने बुला लिया और परिवार से मिलाया हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अमित उर्फ अब्दुल्ला से बात की और उसे धर्म और परिवार के बारे में बताया
2014 जून के महीने में चरथावल निवासी अमित अपने परिवार को छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार कर परिवार से अलग रहने लगा था. सूचना पर हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा को 20 जुलाई 2021 को लगी अंकुर राणा और प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए उसे थाने बुला लिया और परिवार से मिलाया pic.twitter.com/RLKpDOG6FJ
— News & Features Network (@mzn_news) July 23, 2021
अमित ने अपनी इच्छा से घर वापसी की जिसको लेकर परिवार के अंदर बहुत खुशियां हैं। परिवार और हिंदू समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर और भगवा पटका पहना कर दोबारा से हिंदू समाज और परिवार में स्वागत किया।
इस मौके पर उपस्थित वीरेंद्र त्यागी जी अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, रणजीत शर्मा, अर्चित, दर्पण, उमेश राणा, अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

