Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्विसेस क्लब मुजफ्फरनगर में फ्री कोरोना टीकाकरण कैंप

मुजफ्फरनगर। सर्विसेस क्लब मुजफ्फरनगर में फ्री कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया , जिसका शुभारंभ माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, श्री विजय शुक्ला जी भाजपा जिलाध्यक्ष, डॉ मनोज काबरा उपाध्यक्ष सर्विसेज क्लब, भुवनेश गुप्ता सचिव सर्विसेज क्लब, विजय वर्मा भाजपा नेता, सुनील सिंघल सदस्य रेलवे बोर्ड, राजीव गर्ग भाजपा नेता, प्रेमी छाबड़ा नेता सभासद, विपुल भटनागर सभासद, हिमांशु जैन सभासद, प्रोफेसर जे एस तोमर, शोभित, शिवपाल एवम् कपिल पाल तथा क्लब के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

विजय वर्मा ने बताया की ३३० व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया एवं प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण के बाद फ्रूटी एवं पेरासिटामोल की गोली देकर बहुत ही व्यवस्थित तरीके से, सभी लोगों को एयर कंडीशन हॉल में बिठाकर बिना किसी असुविधा के कोरोना टीका करण का आयोजन किया गया।

इसमें शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया एवं सभी ने आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की इससे पहले भी विजय वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मुजफ्फरनगर शहर में लगभग १० टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा चुका है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twelve =