Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भूजल सप्ताह के अंतर्गत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में डीएवी इंटर कालेज में जल संचयन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के १२० से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार वर्ग में हुई।

ग्रुप ए में कक्षा ६ से ८ तक, ग्रुप बी में कक्षा ९ से १०, ग्रुप सी में कक्षा ११ व १२ तथा ग्रुप डी में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्राओं ने भाग लिया। जल बचाओ-जीवन बचाओ तथा जल संचयन विषय चित्र बनाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद और डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

महेंद्र प्रसाद ने जागरूक करते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, क्योंकि जल का कोई विकल्प नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जल का दोहन रोकें। अगर जल बना नहीं सकते तो हमें व्यर्थ करने का अधिकार नहीं है।

प्रतियोगिता में चारों ग्रुप से प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ग्रुप ए में प्रथम लक्षित कुमार, द्वितीय आकांक्षा पाल, तृतीय कृष्णा सिंह और सांत्वना पुरस्कार खुशी व शिवम गौतम को मिला। वहीं ग्रुप बी में प्रथम भूमिका पाल, द्वितीय कनिष्का, तृतीय ईशा पाल और सांत्वना पुरस्कार अधिराज जयंत, आशु को मिला।

ग्रुप सी में प्रथम शिवा, द्वितीय पायल सैनी, तृतीय शैली और सांत्वना पुरस्कार श्रुति धीमान व अंशिका शर्मा को मिला। ग्रुप डी में प्रथम अनमोल सोनी, द्वितीय शगुफ्ता, तृतीय रामकिशोर सैनी और सांत्वना पुरस्कार रितिका शर्मा, पायल सैनी को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. प्रिस राज, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार प्रवक्ता, डा. अमित वर्मा व इंदु सिंह सोनभद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को जल की महत्ता बताते हुए जल को अमूल्य बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, हरिओम गर्ग व जीतेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 3 =