खबरें अब तक...

समाचार

मलेरिया व डेंगू से बचाव को कराया अवगत1 18 |
मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल के मैदान से मलेरिया डेंगू को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से एक रैली पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं सीएमओ के नेतृत्व मैं स्कूल के ३०० बच्चे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शिव चौक से मीनाक्षी चौक होते हुए कंपनी बाग पर समाप्त हुई सभी बच्चों से आह्वान किया गया मलेरिया और डेंगू जानलेवा बीमारी है इससे बचने के उपाय बताए गए जिसके मैन बिंदु इस प्रकार है कूलर की टंकी को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें घर के आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें तेज बुखार एवं अन्य लक्षण होने पर सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लें झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज ना कराएं पालिका अध्यक्ष द्वारा बच्चों को कहा गया एक बच्चा आगे १० बच्चों को यह जानकारी दे इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सीएमओ डॉक्टर पी एस मिश्रा नगर शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आपदा तथा उससे उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली जायेः जिलाधिकारी2 13 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि गर्मी के मौसम व वर्षा ऋतु में हर वर्ष बहुत से क्षेत्र बाढ एवं जलप्लावन से प्रभावित होते है जिससे फसलो के साथ साथ सम्पत्ति की भी गम्भीर क्षति होती है। उन्हेने कहा कि यह आवश्यक है कि पिछले वर्षा के अनुभव के आधार पर सूखा, आंधी, तूफान व बाढ जैसी देवी आपदा तथा उससे उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली जाये। उन्होने कहा कि आपदा आने की स्थिति में जन एवं धन की हानि कम से कम हो और पीडित व्यक्तियों को अविलम्ब राहत पहुंचायी जा सके। उन्हेने कहा कि किसी क्षेत्र को औपचारिक रूप से बाढ ग्रस्त घोषित नही किया जाता है परन्तु अपेक्षा यह होती है कि आपदा आने पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव एवं राहत कार्य आरम्भ कर दिया जाये।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय आज कलैक्टेऊेट सभागार में स्टीयरिंग ग्रुप व बाढ, सूखा आदि आपदाओं की कार्ययोजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ आवश्यक बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के निर्देश दिये कि आपदा से सम्बन्धित स्थिति की पिछले वर्षा की कार्ययोजना देख ली जाये। उन्हेने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभाग ३० अप्रैल तक अपनी अपनी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करे। उन्होने सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि गत वर्षा मे जहां जहां आपदा/बाढ आयी है वहां का भ्रमण कर लिया जाये और वहां के नाले व पुल आदि का कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होने कहा कि बाढ चौकियों व केन्द्रो की स्थापना की जाये। उन्होने निर्देश दिये कि सिंचाई विभाग सूचना के आदान प्रदान के लिए अपना अलग से एक डाटा बैंक तैयार करे जिसमें सम्भावित ग्रामों के ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव वहां के गणमान्य लोग, लेखपाल, तहसीलदार व एसडीएम के नम्बर हो जिससे कि तत्काल पानी के बढने की स्थिति में सम्भावित ग्रामो/क्षेत्रो में समय रहते सूचना दी जा सके और जान व माल की हानि से बचा जा सके। उन्होने कहा कि बाढ सम्भावित क्षेत्रो में विद्युत विभाग व सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करे ले और यह सुनिश्चित करे कि बाढ आने पर तत्काल कार्यवाही की जा सके। उन्होने एसडीएम को निर्देश दिये कि सम्भावित बाढ प्रभावित क्षेत्रो व पिछले वर्ष आयी बाढ से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर ले और बाढ चौकी व केन्द्रो की स्थापना के लिए स्थान चिन्हित कर ले। उन्होने निर्देश दिये कि जानवरों के लिए भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि सम्भावित क्षेत्रों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये। उन्होने कहा कि बाढ आने के बाद क्या-क्या सावधानियां बरती जाये इसका एक एक्शन प्लान बनाकर अपने पास रखे। उन्होने कहा कि नाव व बोट की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की जाये। उन्होने निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को १० से १५ मई के मध्य प्रशिक्षण भी दिलाया जाये। उन्होने कहा कि एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाये।
जिलाधिकारी ने अत्यधिक गर्मी व लू चलने के कारण अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पानी के टैकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि पानी की शुद्धता का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाये, ओवर हैड टैंको के पानी में क्लोरिन आदि का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्हेने कहा कि हैंड पम्पों की व्यवस्था जनपद स्तर पर चौकिंग चलाकर देखी जाये की कितने हैंडपम्प खराब है और कितने सही है तथा कितनों में रिबोर की स्थिति है सभी को चिन्हित करे ले। उन्होने कहा कि तालाब जो भरे जाने है उनका चिन्हांकन कर उनमें पानी भरा जाये। उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनायें काफी प्रकाश में आती है घटनाओं को रोकने के लिए कृषि, विद्युत, दमकल विभाग व तहसील स्तर पर समन्वय कर आग की घटनाओं को रोकने कें लिए कार्यवाही/कार्ययोजना बनायी जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि आग लगने की घटनाओं में झूलसें हुई व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार के लिए प्रत्येक पीएचसी व सीएचसी पर व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। उन्होने कहा कि पशु चिकित्सालय पर भी पशुओं के लिए उपचार व टीकाकरण की व्यवस्था करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी में सूखे पदार्था की अधिकता के कारण आग लगने की सम्भावनाओं में भी वृद्धि हो जाती है जिससे जीवन आवास, पशु और फसल की हानि होती है इस लिए यह आवश्यक है कि अग्निकांड न्यूनीकरण हेतु आम जन को जागरूक बनाया जाये एवं आवश्कता पडने पर अग्नि शमन सेवाओं का तत्काल उपयोग हो सके इसकी व्यवस्था पहले से ही कर ली जाये। उन्होने कहा कि समय से पर्याप्त वर्षा न होने, सूखे की स्थिति उत्पन्न होने की दशा में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों का विषेशज्ञ परामर्श प्राप्त कर लिया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज कल गम हवायें व लू चल रही है ऐसी गर्मी से बचने की जरूरत है। उन्होने बताया कि गम लू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा मं पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ, नीबू का पानी का उपयोग करे। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपडे पहने एवं सर को ढककर कडी धूप से बचाये। उन्होने कहा कि लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गिले कपडे से पोछे अथवा नहलाये तथा चिकित्सक से सम्पर्क करे। उन्होने कहा कि विशेष तौर पर दोपहर १२ बजे से ३ बजे के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचे। उन्होने कहा कि यात्रा करते समय पानी हमेशा अपने पास रखे। उन्होने कहा कि बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी वाहन के अन्दर बन्द करके न जाये। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक सम्भव हो घर पर ही रहे और घर की निचली मन्जिल पर ही रहे। उन्होने कहा कि जानवरों को छाया में बाधे और उन्हे पर्याप्त पानी पिलाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि०/रा० आलोक कुमार, एसपी देहात, एसडीएम व सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

पुलिस ने दो को हंगामा करने पर पकडा3 10 |
मुजफ्फरनगर। विवाहिता द्वारा छेडछाड के आरोप मे की गई आत्म हत्या के मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे परिजनो ने एसएसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा करने पर पुलिस ने दो आरोपियो को हिरासत मे ले लिया।
ज्ञात हो कि बीते दिन थाना सिविल लाईन के सरवट हाजीपुरा निवासी एक नव विवाहिता ने अपने मायके मे पडौस के एक युवक पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के परिजनो ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंच कर उक्त मामले के आरोपियो को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भिजवाने की मांग की। बताया जाता है कि इस दौरान पीडित पक्ष द्वारा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगमा शुरू कर दिया। मामला बढता देख पुलिस ने हंगामा कर रहे दो आरोपियो को हिरासत मे ले लिया। जिन्हे बाद मे चेतावनी देकर छोड दिया गया।

चीनी मिल अध्यासी एवं सम्बंधित तौल लिपिकगणों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी-जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय षंकर पाण्डेय ने कहा कि जनपद के गन्ना कृशको के हितो को सर्वापरि मानते हुए गन्ना क्रय केन्द्रो पर विभागीय अधिकारियों के निरीक्षणो के दौरान पाई गई अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए दोशी चीनी मिलो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जा रही है। उन्हेने बताया कि इंडियन पोटष लिमिटेड, इकाई रोहानाकलां द्वारा संचालित गन्ना क्रय केन्द्र पेरई, इंडियन पोटाष लिमिटेड, इकाई तितावी षुगर काम्पलैक्स, तितावी द्वारा संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों निरमाना प्रथम व तावली द्वितीय, टिकौला षुगर मिल्स लिमिटेड, टिकौला द्वारा संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों मेहलकी तृतीय व खलवाडा, उत्तम षुगर मिल्स लिमिटेड, खाईखेडी द्वारा संचालित गन्ना क्रय केन्द्रो छपार तृतीय व झबरपुर पर विभिन्न विभागीय निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किये गये। आकस्मिक निरीक्षणों के दौरान पाई गई विभिन्न अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए चीनी मिल अध्यासी एवं सम्बंधित तौल लिपिकगणों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आवेदन की तिथि बढ़ाई
मुजफ्फरनगर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन कुशपुरी ने बताया कि गत वर्ष सीजीडब्लयूए द्वारा उद्योगों में जल के दोहन पर नियंत्रण हेतु गाईड लाइन जारी की गयी थी जिसमें लगभग सभी छोटे बडे उद्योगों को सीजीडब्ल्यूए से एनओसी लेना अनिवार्य है। जिसके लिए सीजीडब्ल्यूए द्वारा सभी उद्योगों को एनओसी हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2019 नियत की गयी थी। इस विषय की महत्ता को समझते हुए आईआईए केंद्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा सीजीडब्ल्यूए से आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढाकर 30 सितम्बर 2019 करने का अनुरोध किया गया था और जिसको सीजीडब्ल्यूए द्वारा स्वीकार करते हुए 30 सितम्बर तक बढा दिया गया है और जिसके लिए सीजीडब्ल्यूए द्वारा 9 अर्प्रैल को एक पब्लिक नोटिस जारी कर दिया गया है जिसमें बढायी गयी तिथि की सूचना के साथ साथ उद्योगों को यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि 30 सितम्बर 2019 तक एनओसी हेतु अपना आवेदन पूर्ण कर ले अन्यथा एनजीटी राष्ट्रीय हरित पाधिकरण के नियमानुसार पर्याव्रण के नुकसान की भरपाई हेतु भारी अर्थदंड चुकाना होगा। कुशपुरी ने यह भी कहा कि इस विषय की महत्ता को समझते हुए आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा अपनी सदस्य इकाईयों को एनओसी प्राप्त कराने हेतु समय समय पर आईआईए कार्यालय में जागरूकता कैम्प में आयोजित कराये गये जिसमें एनओसी प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को समझाया गया और ओवदन भी भरवाये गये। कुशपुरी ने जिले के सभी उद्यमियों से अपेक्षा की है कि वे इस विषय की महत्ता को समझे और नियत तिथि तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करा ले जिससे कि भविष्य में उद्य़ोग को एनओसी से संबंधित किसी समस्या का सामना न करना पडे व जिले के उद्योग अबाधित रूप से अपना उत्पादन कार्य करते रहे।

गर्मी से नागरिक हलकान5 11 |
मुजफ्फरनगर। दोपहर के समय तेज धूप व गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। गर्म तेज हवा के चलते दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़के सुनसान नजर आयी। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। बादलों से लोगों ने तेज धूप से राहत महसूस की। सुबह आसमान साफ रहा, तेज धूप की दस्तक रही। दोपहर के समय सूर्य देव आसमान से आग उगलने लगा। लू व गर्मी के चलते दोपहर के समय जनजीवन प्रभावित रहा। कुछ लोग धूप से बचने के लिए अपने अपने घरों में दुबके रहे। दुपहियां वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलते नजर आए। महिलाएं धूप से बचने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद अचानक आसमान बादलों से घिर गया। चारो तरफ से बादल उमड़ रहे थे। हालांकि गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। बादल के चलते तेज धूप से लोगों ने राहत महसूस की। बादलों के चलते शाम तक मौसम सामान्य हो गया।

हादसे में कटा हाथ
रामराज। ग्राम रहडवा में पशुओ के लिए चारा काटते समय एक महिला का मशीन में हाथ आ गया। घायल महिला को परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। रामराज थानाक्षेत्र के ग्राम रहडवा निवासी महिला ऊषा पत्नि इन्द्रपाल अपने पशुओं के लिए कुट्टी मशीन में चारा काट रही थी। चारा काटते समय उसका ध्यान हट गया और उषा का दाहिना हाथ कुट्टी मशीन में आ गया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। महिला की चींख सुनकर अन्य लोग मौके पर आ गए तथा घायल महिला को मेरठ के एक अस्पताल में उपचार दिलाया।.

शांतिभंग में किया चालान
मीरापुर। मीरापुर में मुख्य बस स्टैंड पर बस की सीट पर बैठने को लेकर भुम्मा निवासी अजय, दीपक, अक्षय का विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनो को पकड कर थाने ले आयी। वहीं दूसरी तरफ कैश मौहम्मद व मुशर्रफ के बीच साईकल की साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने पांचों का शांतिभंग में चालान कर दिया।.

अनियंत्रित होकर टकराई कार, कई घायल
खतौली। दोपहर को हाईवे पर रायपुर नंगली के समीप कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। . मुजफरनगर निवासी विकास पुत्र रमेष मंगलवार को अपने छोटे भाई अजय व पत्नी बिमला के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में गया था। बुधवार दोपहर को घर वापस लौटते समय हाईवे पर रायपुर नंगली गांव के समीप पहुंचने पर कार का अचानक अगला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। .

एक्सल चोरी
छपार। कस्बा छपार निवासी खुर्शीद पुत्र निसार ट्रक चालक है। देर रात ट्रक हाईवे पर खडाकर घर चला गया। कुछ देर बाद पहुंचा तो ट्रक के चारों पहियों के एक्सल चोरी कर ले गए। .

पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन6 10 |
मुजफ्फरनगर। आईपीएल रोहाना शुगर मिल पर ग्राम पंचायत शमशान घाट की करीब 44 बीघा जमीन पर शुगर मिल द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त हिन्दू मोर्चा के पदाधिकारियो ने रोहाना पुलिस चौकी पर एसआई कार्यालय के समक्ष एकत्रित हो ज्ञापन सौपा। हिन्दू संघर्ष समिति के नेतृत्व मे दर्जनो संगठनो ने बहेडी शमशान घाट भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान शिवसेना से नरेन्द्र पंवार, सीताराम त्यागी, हिन्दू क्रातिदल से बाबूराम पाल,अखिल भारतीय हिंदू महासभा से योगेन्द्र वर्मा, हिंदू एकता दल से पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र मित्तल, कशिश गोयल, श्रीराम सेना से पंडित रामानुज दुबे, भ्रष्टाचार निवारण समिति से मनोज पाटील, श्रषभ जैन, हरीश पालीवाल, दीपक कुमार, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन से सोनू माहेश्वरी, अजय त्यागी, भोलू शर्मा, राजीव गुणदेव, विपुल त्यागी आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सूचना पर दौडी पुलिस7 12 |
मुजफ्फरनगर। जनपद की कोतवाली बुढाना क्षेत्र में फर्जी लूट की सूचना पर दोड़ी पुलिस, मौके पर पहुंचे बुढाना कस्बा इंचार्ज सोबीर नागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, जिसके आधार पर अपने आप को पीड़ित बताने वाले बवाना निवासी कूड़ा सिंह पुत्र लखी सिंह से कस्बा इंचार्ज सोबीर नागर ने गंभीरता से पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान पूरा मामला फर्जी निकल कर सामने आया, केनरा बैंक से २५ हजार रुपये निकाल कर घर जा रहा था बुजुर्ग, अपने आप को पीड़ित बताने वाले बुजुर्ग कूड़ा सिंह की जेब से ही निकले फर्जी लूट के २५ हजार रुपये, दो बाइक सवार युवक बुजुर्ग का तोलिया लेकर फरार, पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी

शादी समारोह में गये युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में युवक से मारपीट कर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी शमीम का भाई प्रवेज शादी में दवात खाने के लिए न्याजूपुरा में गया था। आरोप है कि साबिर, महबान व जाबिर निवासीगण मिमलाना ने उस पर सरिये से हमला कर दिया। .

दून वैली में कहानी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। द दून वैली प्रांगण में दादी माँ की कहानी का आयोजन किया गया। कक्षा प्ले के विद्यार्थी गौरीश की दादी माँ अंजना छाबरा व नानी माँ अरुण लता व कक्षा नर्सरी के विद्यार्थी माधव व मिस्ठी की दादी माँ आभा बंसल को बुलाया। ब्रांच हेड रूचि शर्मा सहित रीटा गोयल व विक्की जैन एवं सभी अध्यपिकाएं रही। .

लाखों की चोरी
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक घर में घुसकर हजारो रुपए की नगदी के अलावा हजारो रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। शाहपुर के गांव सोरम निवासी फरमान पुत्र याकूब ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि रात्रि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेतो में गेंहू काटने गया हुआ था। बीती रात अज्ञात चोरो ने उसके घर में घुसकर घर में रखे ८४ हजार रुपए की नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए । उधर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उधार में दिए फल की रकम वापस मांगने पर अंगुली चबाकर अंगूठी लूटी
मुजफ्फरनगर। अपने रुपये मांगने गए फल आढ़ती व्यापारी की एक अन्य व्यापारी ने अंगुली चबाकर अंगूठी छीन ली। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
लाखों के फल लिए थे-किदवईनगर निवासी फहीम अहमद फल आढ़ती हैं। ईदगाह रोड व फल मंडी पर लगने वाली आढ़त पर प्रतिदिन लाखों रुपये का व्यापार फहीम द्वारा किया जाता है। आरोप है कि ईदगाह रोड पर रहने वाले एक व्यापारी ने फहीम से काफी रुपये के फल खरीदे थे,जिसका उधार उसने नहीं चुकाया था।
पहले हुई जमकर मारपीट-फहीम बुधवार रात अपने रुपये लेने के लिए फल व्यापारी के ईदगाह रोड स्थित आवास पर गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फहीम का आरोप है कि इस दौरान फल व्यापारी ने उसकी अंगुली चबा ली और उसमें पहनी अंगूठी लूट ली।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा-फहीम का आरोप है कि आरोपित ने उसकी अन्य दो अंगुलियों में पहनी अंगूठी भी छीन ली। जिसके बाद शामली स्टैंड चौकी पहुंचे पीड़ित फल आढ़ती व उसके समर्थकों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए देर रात हंगामा किया। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने फल आढ़ती का रात में ही मेडिकल कराकर आरोपित की तलाश में दबिश दी।
देर रात किया गिरफ्तार-पीड़ित फल आढ़ती की तहरीर पर रात में ही पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि फहीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई और आरोपित ने उसकी अंगुली चबाकर अंगूठी लूट ली। रात में ही पुलिस ने दबिश देकर ईदगाह रोड निवासी आरोपित इरशाद को दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण जनपद के बैकेंट हॉलध्मैरिज होम से सम्बन्धित सूचना एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करायेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को निर्देश देते हुए कहा कि संज्ञान में आया है कि जनपद के अधिकांश मैरिज होमध्बैकेट हॉल मालिकों द्वारा प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत नही कराया गया है और यदि नक्शा स्वीकृत कराया भी गया है तो स्वीकृत नक्शें की शर्तो का अनुपालन मैरिज होमध्बैकेट हॉल द्वारा नही किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विशेष रूप से फॉयर सेफ्टी, जल निकासी एवं अपशिष्ट के निस्तारण आदि का पालन नही किया जा रहा है। उन्होने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर समस्त मैरिज होमध्बैकेट हॉल के सम्बन्ध में सूचना जिसमें मैरिज हालध्बैकेट हॉल का नाम व पता उसके मालिक का नाम, यदि प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत नही है तो क्या कार्यवाही की गई है और यदि नक्शा स्वीकृत है तो शर्तो का अनुपालन सुनिश्चत हो रहा है या नही। प्रत्येक के साथ शर्तो का अनुलग्नक भी संलग्न करते हुए प्रस्तुत की जाये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk