पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय के बारे मे किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। विश्व पृथ्वी दिवस को पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिए एस0 एफ0 डी0 ए0 वी0 पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बढ़ती हुई जनसंख्या व भूमंडलीय तापक्रम के कारण पृथ्वी व मानव को कैसे सुरक्षित रखा जाए और अपने प्राकृतिक वातावरण को प्रदूषित न किया जाए इसके लिए विद्याथियों ने जागृत किया। हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ आज भी जीवन है। धरती पर जीवन को बचाये रखने व प्राकृतिक संपदा को बनाये रखना बहुत जरूरी है।
पृथ्वी से जुड़े बढ़ते पर्यावरणीय ह्रास के मुद्ों के विरोध में एस डी कालेज आफ कामर्स में विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे ’मानव गतिविधि व धरती माँ पर उसका प्रभाव’ निबंध प्रतियोगिता रंगोली चित्रकला व व्यर्थ पदार्थो से विभिन्न आकृतियों का निर्माण करके उनका सदुपयोग करने का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत एस0 एफ0 डी0 ए0 वी0 पब्लिक स्कूल के विद्याथियों ने सर्वश्रेष्ठ रंगोली के लिए ईशा मलिक, अनमता, आँचल प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया। और अंग्रजी हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में अनम चौधरी, मानवी, तनिशा ने प्रथम व द्वितीय सांत्वना पुरस्कार ग्रहण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विद्याथियों को प्रधानाचार्य ए0 के0 मोहन ने पुरस्कृत कर मंगलमय भविष्य की कामना की।