उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम मुहिम के अंतर्गत रुड़की रोड डिवाइडर पर ५१ वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य राज्य वाणिज्य कर विभाग उ० प्र० सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल एवं स्वच्छ भारत मिशन के सहसंयोजक श्रीमोहन तायल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह व नगर अध्यक्ष एव सदस्य खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन राकेश त्यागी रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह व नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा रहे। सभी अतिथियों के द्वारा डिवाइडर के ऊपर अनेकों वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन है हर एक व्यक्ति द्वारा अपने जीवन में कम से कम ११ पेड़ जरूर लगाने चाहिए,इनके द्वारा ही हम अ, क्सीजन ग्रहण करते हैं प्रत्येक मनुष्य के जीवन में वृक्षों की अहम भूमिका है
जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि अनेकों संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज हम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों एव व्यापारियों के साथ वृक्षारोपण कर रहे हैं
हमारा उद्देश्य है कि मुजफ्फरनगर को चारों दिशाओं से हरा-भरा बनाया जाए इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट संदीप दास,युवा व्यापारी तरुण मित्तल, शिव कुमार सिंघल, कमलकांत शर्मा, शिवम शर्मा, अखिलेश शर्मा, दलजीत सिंह, गौरव जैन, सौरभ मित्तल, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल द्वारा डिवाइडर पर मिट्टी खोदकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

