Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसो में कई लोग घायल

मंसूरपुर। खेत से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कालेज भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौहरा निवासी प्रेमनारायण पुत्र हरिकिशन आज सुबह अपने पशुओ के लिए टै्रक्टर-ट्राली द्वारा चारा ला रहा था कि चारा लाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया।

इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल प्रेमनारायण को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी।

कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी अमित पुत्र जयप्रकाश आज सुबह अपने गांव से स्कूटी द्वारा शाहपुर के कसेरवा मे किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह बुढाना कांधला रोड पर पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक अमित घायल हो गया।

बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =