उत्तर प्रदेश

रानीपुर: बैनामा से नाराज हिस्ट्री शीटर ने किशोर का किया अपहरण

तीन बीघा जमीन का बैनामा करवाना हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) को इतना नागवार गुजरा की पहले खेत समतलीकरण के नाम पर सात हजार रुपये वसूले फिर रविवार की दोपहर में खेत की तरफ जाने पर जान से मारने की धमकी दी तथा रात को एक किशोर का अपहरण (Kidnap) कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रात को इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने खोज बीन शुरू की। वहीं सुबह अपर एसपी सीओ के अलावा एसपी अभिनंदन भी भारी फोर्स के साथ कई जगह दबिश दी।

मामला कुछ इस प्रकार है कि रानीपुर निवासी बिंदा कुशवाहा ने तीन बीघा जमीन का बैनामा गांव के ही सुघर सिंह से अपनी पत्नी कौशल्या के नाम दस माह पहले कराया था। जिसका विरोध हिस्ट्रीशीटर बीरेंद्र सिंह ने किया था, दबंगई के बल पर पहले बिंदा से खेत के समतलीकरण के नाम पर सात हजार रुपये वसूल लिये थे उसके बाद रविवार की दोपहर को बिंदा के तीसरे पुत्र कोमल को ये धमकी दी कि खेत की तरफ आओगे तो गोली मार दूंगा। इसी बात में कुछ वाद विवाद हो गया था।

इसी विवाद की खुन्नस को लेकर रात को करीब दो बजे एक अन्य सहयोगी के साथ घर के बाहर छानी के नीचे सो रहे राघवेन्द्र पुत्र राजकुमार कुशवाहा उम्र15वर्ष को चार पाई से घसीट कर ले जाने लगा, चिल्लाने पर बगल में सो रही मां कुसुमकली व बहन सरिता उम्र17वर्ष जाग गई और पीछा करने लगी तभी बीरेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया, डर कर दोनों मां बेटी वापस आ कर अपने ससुर देवरो को जगाया।

परिजनों ने एकत्रित होकर खोज बीन शुरू कर दी लेकिन कोई पता नहीं चला तत्काल कमासिन पुलिस को सूचना दी गयी। तड़के प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह सबल घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली तथा कई जगह दबिश दी लेकिन हाथ खाली रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + eighteen =