शनिश्चरी अमावस्या पर छप्पन भोग लगाया
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर प्रागंण में शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर आज प्रातः सात बजे से नौ बजे तक सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात 27 यजमानों द्वारा भगवान शनिदेव का अभिषेक कर उनका श्रृंगार किया गया। सभी यजमानों ने घी, बूरा, नील, तेल आदि से भगवान शनिदेव को स्नान कराया तत्पश्चा भगवान शनिदेव को 56 प्रकार के भोग लगाये गये और बाद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समस्त पूजा कार्य पं. संतोष मिश्रा व पं. केशवानंद ने सम्पन्न कराये।
इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, अध्यक्ष ललित मोहन, मुकेश चौहान, संरक्षक अशोक ढींगरा, डा. संजय अग्रवाल, दिनेश भारद्वाज, मुख्य सेवक अमित कुमार, सतीश, आशीष, सूर्य, सुनील आदि उपस्थित रहे। शरद कपूर ने जहां आरती सम्पन्न करायी वहीं पर भंडारे के उपरांत उन्होंने मंदिर प्रागंण में उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
