Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बेगराजपुर में लगातार बारिश से गरीब परिवार का आशियाना ढहा, तीन लोगों की मौत, 4 घायल

मुजफ्फरनगर। एक तरफ जहां मानसून की बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोगों पर आफत बनकर भी टूट रही है। शुक्रवार सुबह मूसलाधार बरसात के कारण मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में एक मकान की छत गिरने से ३ लोगों की मौत हो गई।

जबकि ४ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, तेज बारिश में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर में इम्तियाज का कच्चा मकान ढह गया. मकान ढहने से मलबे में इम्तियाज उनकी पत्नी ताहिरा, बेटी नगमा, दामाद तेजलहेड़ा गांव निवासी परवेज, घर की बुजुर्ग महिला (७०) मीना, जुबैदा और अलीशा दब गए. किसी तरह ग्रामीणों ने बारिश के बीच मलबे को हटाकर घायलों को निकाला, लेकिन तब तक मीना, जुबैदा और अलीशा की मौत हो चुकी थी

इम्तियाज उनकी पत्नी, पुत्री और दामाद को गंभीर हालत में अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस के साथ सीओ खतौली भी मौके पर पहुंचे. घायलों को किसी तरह निकाल कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

वहीं बुढ़ाना क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव में गुरुवार देर रात अकरम के मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान के अंदर सो रहे अकरम, उसकी पत्नी रेशमा, बच्चे जुनैद, ईशा, रिहान, आयशा व आलिया घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − six =