Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया

मुज़फ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वर्गीय मोहित शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी अधिवक्ता मेनका भूषण व पुत्र अभिराज द्वारा वृक्षारोपण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अभियान में समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा उनको पूरा सहयोग किया गया। इस दौरान अधिवक्ता गौरव ने इसे एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि यह उनके प्रति के एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर मेनका भूषण के परिजनों सहित अनेक लोग मौजूद रहे और पौधारोपण को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि हमने एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसे हम शीघ्र ही पूरा कर लेंगे।

इस दौरान रिटायर्ड एस.आई.रविंद्र सिंह, समाजसेवी महेश कुमार शर्मा, समाजसेवी मनमोहन गोयल, रोमिता शर्मा समाजसेविका, छाया शर्मा समाजसेविका, राजीव, पंकज, प्रवीण, मनीष, सतीश मलिक, रमेश कुमार, राजेश शर्मा, अमित शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − six =