Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंसारी रोड पर एलआईसी कार्यालय में लगी आग, मचा हडकंप



मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंसारी रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जबा अचानक एलआईसी ऑफिस में आग लग गई। घटना की जानकारी तब हुई जब ऑफिस के कर्मचारी सुबह सफाई करने कार्यालय पहुचे।

आनन-फानन में आग लगने की सूचना कर्मचारियों ने दमकल विभाग को दी। एलआईसी की एक मंजिल में लगी आग में सारा सामान जलकर खाक हो गया, गनीमत यह रही कि आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंची वरना कार्यालय में रखे कागजात और नकदी में आग लग सकती थी।

मौके पर पहुंचे दमकलर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। एलआईसी शाखा के प्रबंधक विष्णु अग्रवाल ने बताया कि संभवत शार्ट सर्किट के चलते कार्यालय में आग लगी है।

आग लगने से कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए लेकिन गनीमत यह रही कि कार्यालय में रखा लाखों रुपयों की नकदी सुरक्षित है।

 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 14 =