Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस लाइन को एसएसपी ने दी एक और सौगात, कराया पुलिस फैमिली पार्क का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए बनवाए गए फैमिली पार्क का नवनिर्माण कराया गया है। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए एक शानदार जिम,कैफे रेस्टोरेंट, उसके बाद पहली लाइब्रेरी ओर अब पुलिस फैमली पार्क का निर्माण कराकर पुलिसकर्मियों को नई सौगात दी है ।

आज एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण में फैमिली पार्क का उदघाटन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चन्द्रभान एवं प्रदीप कुमार के कर कमलों द्वारा फीता काटकर कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पार्क में पुलिसकर्मियों के लिये निर्मित कराये गये संसाधनां में बच्चों एवं महिलाओं के घूमने हेतु ट्रैक,पार्क में बैठने के लिए जगह-जगह पत्थर की बैंच,पार्क के मध्य में हट बनवायी गयी है

जिसमें पत्थर की मेज एवं कुर्सियों का निर्माण भी कराया गया है। पार्क में हर्बल नर्सरी के आयुर्वेदिक औषधी के पौधे ,लैमन ग्रास, तेजपात, कढी-पत्ता, इलायची,एलोवीरा आदि भी लगवाए गए हैं, जिससे पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य भी सही रहे और ताजी सांस आक्सीजन मिल सके।

लगातार मुजफ्फरनगर एसएसपी पुलिसकर्मियों के लिए नित नई नई उल्लासपूर्ण कार्य करते रहते हर जिससे पुलिसकर्मियों में तरोताजगी बनी रहे । उदघाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी क्राइम दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव आरआई मोहम्मद नदीम सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =