Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विवाहिता को लेने आए मायके वालों को पीटा, पांच घायल

मुजफ्पफरनगर। एक ओर जहां सरकार और समाजिक संस्थाएं महिला सशक्तीकरण, भ्रूण हत्या जैसे मामलों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। वहीं, कुछ लोग अभी भी बेटियों को बोझ मानते हैं।

खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गालिबपुर में ससुरालियों ने एक विवाहिता को केवल इसलिए घर से निकाल दिया, क्योंकि उसने एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया था। इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम नूनागढ़ी निवासी मुर्सलीन ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि उसकी बेटी शहजादी की शादी पांच वर्ष पहले खतौली थाने के गांव गलिबपुर निवासी आदिल से हुई थी। शहजादी के ससुराली उससे बेटा चाहते थे, लेकिन शहजादी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, जो उसके ससुरालियों को रास नहीं आया और उन्होंने शहजादी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

आरोप है कि शहजादी का पति, ननद, सास और ससुर ने उसके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, जिसमें शहजादी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर शहजादी के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे और ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो ससुरालियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =