News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में एक साथ घर से लापता हुई पांचों युवतियां बरामद, धर्मांतरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर से कई दिन से कुछ युवतियां लापता हो गई थी जिनकी बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तथा युवतियों के धर्मांतरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए कथित धर्मांतरण कराने वाले चर्च पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई युवती नहीं मिली। बाद में लापता युवतियां भोपा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से मिल गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला अलमासपुर गांव का है जहां निवासी चार सगी बहनें और एक रिश्तेदार युवती कई दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गईं थीं। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। जिसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार को लगी तो वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया और बताया कि सभी पांचों युवतियों का शहर के रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में धर्मांतरण करा दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ बताए गए चर्च पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई भी युवती नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से युवतियों की तलाश की, तो उनकी लोकेशन भोपा क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी में मिली। पुलिस टीम ने रात उक्त गांव में दबिश देकर पांचों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया, जिन्हें उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। हालांकि अभी इस मामले में धर्मांतरण की आशंका को लेकर पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

पुलिस ने वांछित सहित कई शातिर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त ईनाम, शाहिद उर्फ भैया पुत्रगण इस्लाम नि0गण 159 तकिया वाली गली खालापार थाना को0नगर मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र नागर द्वारा वांछित अभियुक्त देवाशीष पुत्र देवेन्द्र सिंह, कुनाल उर्फ विवेक पुत्र रमाकान्त, मुकुल पुत्र अरविन्द नि0गण ग्राम मेघाखेडी थाना नई मण्डी मु0नगर को पचेण्डा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से 01 मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस नं0 यूपी 15 बीए 1564 को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अजय पुत्र धर्मपाल नि0 समसो थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त अमन पुत्र इमरान नि0 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को मेरठ रोड से गहराबाग की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त उस्मान उर्फ सुक्का पुत्र शाहिद नि0 राजपुरकलां थाना जानसठ मु0नगर को टूटी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त शौकीन पुत्र यामीन नि0 133 बाग जानकी दास थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता पेन व 1870 रूपये नगद को बरामद किया गया।
थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त बनवारी पुत्र पाल्ले नि0 अटाली थाना बुढाना मु0नगर को नगवा कुटी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 17 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।

 

चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त मौ0 साजेब पुत्र साजिद नि0 मक्कीनगर तालाब के पास किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर, नईम पुत्र सफीक नि0 मौ0 पठानकोट बडका रोड कस्बा व थाना बडौत बागपत को सरवट फाटक से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से सैमसंग मोबाईल ए51 एवं 01 चोरी की मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 एचआर 05 पी 5910 को बरामद किया गया।

धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर पर आज सावन माह के पहले शनिवार पर एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह सवेरे श्रीगणेश वंदना के उपरांत हवन, यज्ञ व पूजन हुआ। जिसे पंडित संतोष मिश्रा, गुरूजी पंडित संजय कुमार व पं. शिवा पाण्डेय ने सम्पन्न कराया। बाद में विपिन चौधरी पीनना वालो की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शनिधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, मंदिर सेवक अमित, सतीश, आशीष आदि की उपस्थिति व सहयोग बना रहा। वीकेंड लाकडाउन होने के कारण मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों में सोशल डिस्टेन्सिंग व कोविड नियमों का पूरा पालन कराया गया।

 

स्कूटी सवार युवक घायल
खतौली। कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लिए सीएचसी भिजवाया। सूत्रो के अनुसार कस्बे के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी सुमित पुत्र रामप्रसाद दोपहर के वक्त स्कूटी द्वारा जानसठ तिराहे पर किसी काम से गया हुआ था कि इसी बीच वह मेरठ की और से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित नागरिको ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल युवक के परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी।

समाचार

शटर तोडकर लाखों के मोबाईल चोरी किये1 Min 21 |
मुजफ्फरनगर। बीती रात शाहपुर की एक दुकान में शटर तोडकर अज्ञात चोर करीब साढे तीन लाख रुपये के मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले सूचना के बाद जांच शुरू कर दी। विधायक उमेश मलिक ने भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
बताया गया है कि शाहपुर के मौहल्ला गडरियान निवासी नकुल पाल की चौधरी आदेश मार्केट में मोबाइल की दुकान है। रात्रि के समय वह दुकान बंद करके गया था। आज सुबह वह वहां पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और वहां से विभिन्न कंपनियों के कीमती मोबाइल गायब हैं। यह देखकर वह हक्का बक्का रह गया। उसने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद वहां लोगों की भीड जुट गई। मामले की जानकारी पर विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे और इस संबंध में कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की इस वारदात को लेकर लोगों में रोष है।

 

सैकड़ों युवाओं ने दौड में हिस्सा लिया2 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल सैकड़ों युवाओं के साथ मेरठ रोड स्थित कंपनी गार्डन में पहुंचे और चीयर फॉर इंडिया के लिए प्रार्थना करते हुए आज दौड़ में हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्य व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशु दत्त द्विवेदी वह क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुखविंदर सोम के निर्देशन में चल रहे चीयर फॉर इंडिया कार्यक्रम के निमित्त आज मुजफ्फरनगर के कंपनी बाग में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल वह जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कुशवेंद्र तोमर के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने चलकर टोक्यो ओलंपिक में गए भारत से १२७ खिलाड़ियों को उत्साहित करने का काम किया।
वही मंत्री कपिल देव ने और युवाओं ने वंदे मातरम हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय व्हिच ईयर फॉर इंडिया के जिंदाबाद के नारे लगाए युवाओं में नारेबाजी करते हुए जबरदस्त उत्साह वही चेयर फॉर इंडिया के लिए अपने देश के खिलाड़ियों को जिताने के लिए बीजेपी ने एक अलग ही संदेश दिया है। यह कार्यक्रम लगातार जब तक ओलंपिक खेल चलेंगे तब तक रोज अलग-अलग कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी देश भर में समय समय पर करती रहेगी।
इस आयोजन में स्वतंत्र प्रभार मंत्री को कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल वह भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष कुसुम तोमर सहित कोच शुभम, नवनीत कुच्छल, सभासद सजंय गोयल, हरेंद्र, प्रवीण, मनोज गौतम, नितिन कुच्छल, योगेंद्र, देवेश कुच्छल, गोरव बजाज, पंकज मेडिकल, रजत त्यागी जिला मंत्री, अमित धीमान मंडल अध्यक्ष, अंकित उप्पल, देवेंद्र पाल, अंकित गर्ग, कशिश गोयल आदि बीजेपी युवा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छोटे हाथी में आग लगने से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। चरथावल रोड पर शनि मंदिर से आगे एक छोटे हाथी में लगी अचानक से हडकंप मच गया। हालांकि ड्राइवर ने कूदकर जान बचा ली। टेंपो जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि चरथावल मोड के पास शनिमंदिर के सामने से गुजर रहे एक टेंपों में आज अचानक आग लग गई इसका आभास होने पर चालक कूद कर नीचे उतर गया। उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन टेंपों जलकर खाक हो चुका था।

 

समाचार

कार्यकाल पूरा होने पर भावभीनी विदाई दी4 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में जलकल विभाग के सुपरवाईजर राजेश शर्मा को 35 वर्ष के सफल कार्यकाल के पूरा करने के उपरांत भावभीनि विदाई दी गयी। इस अवसर पर आर्यपुरी स्थित वाटर वर्क्स परिसर में आयोजित विदाई समारोह में बोलते हुए शहर के वाटर वर्क्स इंजीनियर सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भौरे वाले राजेश शर्मा का पैतीस वर्ष का कार्यकाल निःसंदेह शानदार रहा है। वाटर वर्क्स सुपरवाईजर के रूप में उन्होंने पालिका के पम्पों व लाईनों की तन्मयता से देखभाल की। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों के सम्मुख अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी परिवार निरंतर घटता जा रहा है और पालिका में नई नियुक्तियां न होने से काम का दबाव बढ़ चला है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि शहरवासियों को भरपूर जल सप्लाई देने में वे स्वंय भी अनेक बार विभागीय कर्मचारियों के साथ डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। इस अवसर पर बोलते हुए वाटर वर्क्स के जेई शरद गुप्ता ने कहा कि अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्हे सुपरवाईजर राजेश शर्मा का भरपूर सहयोग मिला। इन्होंने ड्यूटी समय से अलग कार्य करने से भी कभी परहेज नहीं किया। विदाई समारोह में बोलते हुए सुपरवाईजर राजेश शर्मा ने कहा कि विभाग में पैतीस वर्षो के सेवाकाल के बाद आज वे रिटायर हो रहे है। 12 अगस्त 1986 को वे बतौर पम्प चालक सिटी बोर्ड के जलकल विभाग में भर्ती हुए थे अब सुपरवाईजर पद से रिटायर हो रहे है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मिले सहयोग के प्रति सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में नगरपालिका के सबसे बड़े कान्ट्रैक्टर सुनील कर्णवाल, वरिष्ठ आपरेटर गोपाल शर्मा ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये।
विदाई समारोह में सुभाष गुप्ता, अशोक शर्मा, मुकेश एलम, कैलाश नारायण, गोपाल शर्मा, राजीव कुमार, महबूब, ब्रिजेश, प्रदीप कुमार, महिपाल, वीशू वशिष्ठ, मेनपाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विभागीय कर्मचारियों की ओर से राजेश शर्मा को विभिन्न प्रकार के उपहार आदि दिये गये।

स्वामी कल्याण देव जी को श्रद्धाजंलि दी
मुजफ्फरनगर। नवांगन्तुक मंडलायुक्त लोकेश एम ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याण देव जी के समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुंचे। शुकदेव मंदिर दर्शन और अक्षय वट की परिक्रमा के उपरांत पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी ओमानन्द जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया भ्रमण के दौरान कमिश्नर के साथ सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार भी मोजूद रहे।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की6 Min 19 |
मुज़फ्फरनगर। आज हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री के नेतृत्व में सभी युवा शिव चौंक स्थित तुलसी पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने भारत माता के अमर सपूत शहीद सरदार उधमसिंह जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विचार गोष्ठी कर उनकी जीवनी पर सभी युवाओं ने अपने अपने विचार रखे। जिला महामंत्री कार्तिक जौहरी ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार के मुख्य आरोपी जनरल ओ डायर को लंदन जाकर गोली मारी थी और सभी भारतीयों की मौत का बदला लिया था। हिंदुस्तान सदा उनका ऋणी रहेगा। आज जो हम आजाद भारत मे चौन की सांस ले रहे हैं। वो सब शहीदों की देन हैं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारों को मन मे धारण करे और भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर रहें।
इस मौके पर आदित्य शर्मा ,अमन,विशाल ने हिन्दू जागरण मंच से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। युवा वाहिनी जिला महामंत्री कार्तिक जोहरी व नगर उपाध्यक्ष रजत कुमार मोंटी ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर संगठन में शामिल किया। श्रद्धांजलि देने वालों में कार्तिक जोहरी, सागर वर्मा, रजत कुमार मोंटी, अमन बजरंगी, अनुज शुक्ला, अमन सैनी, आकाश मोघा, रितिक बेनीवाल, आदित्य शर्मा, दीपक मोघा, अमन,विशाल आदि उपस्थित रहे।

 

गोमांस सहित गिरफ्तार किया7 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार व क़िदवईनगर चौकी पुलिस ने गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में गोमांस, एक कार व अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं।
बताया गया है कि पुलिस ने एटूजेड फैक्ट्री सुजड़ू के पास चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगा। पुलिस ने सेंट्रो कार सवार को धर दबोच लिया तथा उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश का नाम शेर अली पुत्र मोहम्मद सफी कुरेशी निवासी कुटेसरा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, हाल निवासी दक्षिणी खालापार हैं। उसके पास से करीब डेढ़ सौ किलो गौमांस, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोका व बिना नम्बर की एक सेंट्रों गाड़ी व गोवंश काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

 

 

मण्डलायुक्त ने जानसठ तहसील का निरीक्षण किया8 1 Min |
जानसठ। दोपहर के वक्त जानसठ तहसील पहुंचे सहारनपुर के मण्डलायुक्त लोकेश एम. ने तहसील का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने तहसील परिसर का भ्रमण किया तथा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। दोपहर के वक्त सहारनपुर से चलकर जानसठ तहसील पहुंचे सहानुपर कश्निर लोकेश एम. ने तहसील का निरीक्षण किया । इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह,एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार, सीओ भोपा गिरीजा शंकर त्रिपाठी,इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी आदि मौजूद रहे। जानसठ तहसील के निरीक्षण के पश्चात पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ पहुंचे मंडलायुक्त ने तीनसदी के युगदृष्टा शिक्षा रीषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा भागवत पीठ,हनुमतधाम एवं श्री गणेश धाम आदि मंदिरो के दर्शन किए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार आईएएस,सीओ गिरीजा शंकर त्रिपाठी, तहसीलदार जानसठ,नायब तहसीलदार एव इंस्पैक्टर भोपा आदि मौजूद रहे।

 

सोज़े वतन की जब्ती की सच्चाई पुस्तक का लोकापर्ण किया9 1 Min |
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद पर आधारित सोज़े वतन की जब्ती की सच्चाई पुस्तक का लोकापर्ण किया गया। मुजफ्फरनगर के मूर्धन्य शोध विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जैन ने इस पुस्तक के माध्यम से कथा सम्राट प्रेमचन्द के अनछुए तथ्यों को खोजने का काम किया है। पिछले १११ वर्षों से एक धारणा चली आ रही थी कि वर्ष १९०८ में प्रेमचन्द का धनपतराय के नाम से उर्दू में देशभक्ति पर आधारित जो कहानी संग्रह ष्सोज़े वतनष् प्रकाशित हुआ थे उसे अंग्रेजी हुकूमत ने जब्त कर लिया था। प्रेमचन्द पर सैकड़ों शोध हुए लेकिन इस जब्ती के बारे में कोई प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया था। डॉ. प्रदीप जैन ने प्रमाण सहित इस पुस्तक में सिद्ध किया है कि न तो उस समय तक जब्ती का कोई कानून प्रचलन में था और न ही इस प्रकार की कोई प्रतिबन्धात्म कार्यवाही हुई थी। इस पुस्तक में इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय अभिलेखागार से प्राप्त वह सम्पूर्ण सरकारी फाइल प्रमाण के रूप में प्रस्तुत की गई है जिसमें प्रेमचन्द के विरुद्ध राजद्रोह का अभियोग चलाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री न पाए जाने पर उसे भी निरस्त कर दिया गया था। इसी पुस्तक में लखनऊ म्यूजियम से प्राप्त प्रेमचन्द की सर्विस बुक को भी प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
शहर के जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में सोजे वतन पुस्तक का लोकापर्ण समारोह आयोजित किया गया। डॉ उमाकांत शुक्ल की अध्यक्षता और विख्यात कवि मधुर नागवान के संचालन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर मक्खन मुरादाबादी और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लोकेंद्र त्यागी ने संयुक्त रुप से किया से प्रकाशक पराग कौशिक पराग बुक्स की पुस्तक सोजे वतन का लोकार्पण किया। सकल साहित्य समाज जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपस्थित हुए लोगों को पुस्तक के कई अनछुए पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। पराग प्रकाशन के पराग कौशिक ने दावा किया है लेखक मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित सोजे पुस्तक को लेकर समाज में कई भ्रांतियां हैं। इस पुस्तक के आने से न केवल उन भ्रान्तियों का निवारण होगा बल्कि प्रेमचन्द पर शोध की दिशा भी बदल जाएगी। इस अवसर पर बोलते हुए एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिशासी निदेशक डॉक्टर एसएन चौहान ने प्रश्न उठाया कि यह प्रेमचन्द द्वारा प्रसिद्धि पाने का कोई सस्ता हथकंडा तो नहीं था। इस प्रश्न का उत्तर उत्तर देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन मुरादाबादी ने उदाहरण दिया कि जिस प्रकार साहित्यिक समाज में किसी के नाम के सामने डॉक्टर की उपाधि लगा देना प्रचलन में आ जाता है और वह व्यक्ति इसका खंडन यह सोचकर नहीं करता है कि सम्मान मिल रहा है तो खंडन करने की क्या आवश्यकता है। ऐसा ही कुछ प्रेमचन्द के साथ भी रहा होगा कि बलिदानियों में गिनती होती है तो हर्ज़ भी क्या है।
डॉ. प्रदीप जैन ने इससे आगे प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकारी कर्मचारी होने के नाते प्रेमचन्द पर यह कार्यवाही अवश्य की गई थी कि भविष्य में उनके द्वारा लिखे हुए को जिलाधिकारी द्वारा सेंसर कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रेमचन्द ने सोज़े वतन को लेकर अपना माफ़ीनामा भी दिया था। यह माफ़ीनामा यदि साहित्य जगत के प्रकाश में आ गया होता तो प्रेमचन्द के लिए बहुत अपमानजनक होता। जबकि जब्ती के अफवाह से उन्हें बलिदानी का दर्जा मिल रहा था। संभवतः इसलिए प्रेमचंद ने इस झूठ को न केवल चलने दिया बल्कि अपनी ओर से भी इस की आधी अधूरी पुष्टि ही की। विशिष्ट अतिथि डॉ. लोकेन्द्र त्यागी ने डॉ. प्रदीप जैन से दुष्यंत कुमार, रामेश्वर त्यागी और पदम सिंह शर्मा आदि विख्यात साहित्यकारों पर शोध करने का आवाहन करते हुए उनकी दुर्लभ पांडुलिपियाँ उपलब्ध कराने का वचन भी दिया। इस अवसर पर अतिथियों के अलावा जे पी सविता, महेन्द्र आचार्य, तरुण गोयल, अ कीर्तिवर्धन, प्रदीप शास्त्री, सुशीला शर्मा, राधामोहन तिवारी, परमेन्द्र सिंह सविता वर्मा गज़ल, विरेश त्यागी, नेमपाल प्रजापति, निहार रंजन सोनू सहित शहर के अनेक साहित्यकार, गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

सभासदों ने नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया11 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के कुछ सभासदों ने पालिका परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका परिषद के सभासदो ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन देकर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। नगरपालिका सभासदों द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी के रहते हुए एक करोड १६ लाख के चेक काट दिए गए, बिना बोर्ड स्वीकृति और बिना टेंडर के अहिल्याबाई चौक के सौंदर्य करण के नाम पर षड्यंत्र रचा गया, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा पकड़े गए फाइल भुगतान से पूर्व एक अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के बाद जो फाइल अकाउंटेंट के दफ्तर में होनी चाहिए वह फाइल चेयरमैन ने अपने घर पर रखी हुई थी। टीपर घोटाले में फर्जी कंपनी बनाकर एक करोड़ ५० लाख का भुगतान कर दिया गया, वाल पेंटिंग के नाम पर ४६ लाख का भुगतान किया गया। इसके अलावा उन्होंने वार्डा में हो रहे सौतेले व्यवहार की बात कहते हुए भ्रष्टाचार की जांच पूर्ण कराकर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि यह शिकायतें शासन में लंम्बित हैं। सभासदों ने कहा है कि उनके वार्ड के कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। नाली चौनल पुलिया का निर्माण कार्य तीन वर्षों से नहीं हुआ है। हेडपंप भी सही नहीं हुए हैं और लाइटे भी काफी बंद पड़ी हैं। नए निर्माण कार्य यह भी उनके वार्ड के रोक दिए गए हैं। ज्ञापन देने वाले सभासद नदीम खान, याकूब, सचिन, सलीम, आबिद अली और सभासद पति मुनिश मौजूद रहे।

 

बिना भेदभाव से करें विकास कार्यः वीरपाल निर्वाल12 1 Min 2 |
मोरना। सेवा भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने चाहिए ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। मोरना ब्लॉक के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधानो के अभिनन्दन के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हम सभी का अपने क्षेत्र की जनता व समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। क्षेत्र के विकास एवं अन्य सेवाकार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। तथा समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। इस दौरान मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी व नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य,ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया13 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के ठेकेदारों ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर भुगतान कराने की मांग की। नगरपालिका ठेकेदार आदेश त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों नगरपालिका ठेकेदार डीएम कार्यालय पर आज जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह से मिले और आग्रह किया कि नगरपालिका से ठेकेदारों का भुगतान लंबित पड़ा है। काफी शिकायतों के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई बार हम लोग धरना प्रदर्शन वह नगरपालिका चेयरमेन व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सहित आला अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक सांत्वना के अलावा कुछ नहीं मिला है। इसके चलते हम लोग भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं। उन्हें मजदूरों का भुगतान करना है और अपने परिवार का पेट पालना है, लेकिन नगरपालिका कसम खाए बैठी है कि नगरपालिका ठेकेदार का भुगतान नहीं करना है । उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्या का संज्ञान लेकर उनका नगर पालिका में रुका हुआ भुगतान कराएंगे। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने नगरपालिका ठेकेदारों की समस्या सुनते ही अधीनस्थ अधिकारियों को बुलाकर बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

निर्माण कार्य रोके जाने से रोष14 1 Min |
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक पर नंदी जी छोटी सी प्रतिमा स्थापित कर रहे कमेटी के लोगों को रोके जाने की क्रांति सेना ने निंदा करते हुए कहा की कथित हिंदूवादी सरकार के होते हुए स्थानीय प्रशासन कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोके जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि यदि शिवमूर्ति कमेटी क्रांति सेना से इस माध्यम कोई सहयोग मांगेगी तो संगठन उस पर विचार कर पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करेगा ! इस दौरान उपस्थित रहे क्रांति सेना जिला अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा ,नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, व्यापार उद्योग जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, नगर सचिव बाबूराम जाटव, बीडीसी मेंबर रविंद्र सैनी ,शैलेंद्र शर्मा, कुलदीप सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल का अभिनन्दन किया
मुजफ्फरनगर। पंजाबी समाज, मुजफ्फरनगर की और से नवनियुक्त प्रदेश संयोजक, लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा,उत्तर प्रदेश कुशीपुरी एवं नव निनर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल को गांधी कालोनी, पचैण्डा रोड, स्थित पंजाबी बारात घर मे अभिनन्दन समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान पंजाबी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी कालोनी पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे पंजाबी समाज के द्वारा भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर कुशपुरी ने कार्यक्रम के संयोजक एवं पंजाबी समाज के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सेवा मे ही सुख है,उन्होने कहा कि जब कोई व्यक्ति पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा से जुडे कार्यो मे लगा रहता है तो समाज भी उस व्यक्ति को उसकी मेहनत का प्रतिफल देता है। डा.वीरपाल निर्वाल ने पंजाबी समाज तथा समाज के गणमान्य लोगो के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे मौेजूद रहे। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी समाज के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चंद शर्मा ने की। कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए० पंचम सेमेस्टर के छात्रध्छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०सी०ए० पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले नारायण ने ८७.१६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान लायबानूर जिसने ८३.३३ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली तनु वर्मा ने ८२.८३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। ऑनलाईन वार्ता करते हुए चयनित छात्रध्छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं ने ऑनलाईन उपस्थिति में सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि काविड-१९ के नियमों का पालन करते हुए महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन अध्ययन व विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन निरन्तर किये गये जिसके परिणामस्वरूप हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्रध्छात्राओं के लिये ऑनलाईन कक्षाओं द्वारा घर पर रहकर ही अपने विषयों का अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था की गयी और ऑनलाईन के माध्यम से ही आंतरिक परीक्षायें भी करायी गयी। जिससे हमे इस कठिन समय मे भी उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला।
ऑनलाईन कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर ऑनलाईन उपस्थिति में कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०सी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्रध्छात्राओं के लिये समय-समय पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वेबिनार, व वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्रध्छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्रध्छात्रायें अपने बी०सी०ए० के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करते है जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है। डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०सी०ए० विभाग के वैभव वत्स, चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, तरूण शर्मा, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज व सतीश आदि शिक्षकगणों एवं स्टॉफ ने ऑनलाईन कार्यक्रम मे अपना प्रतिभाग किया व प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

श्रीराम कॉलेज में “लक्की ड्रॉ-2021“ का आयोजन15 Min |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कोरोना के डर से घर में बैठे बच्चों को एडमिशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “लक्की ड्रॉ-2021“ का आयोजन किया गया। जिसमें नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को लक्की ड्रॉ के द्वारा विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
श्रीराम कॉलेज में कोरोना महामारी से संबंधित प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा महाविद्यालय में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से विशेष उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया। जिसमें तीन भाग्यशाली छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया। प्रथम पुरूस्कार प्रिया (बी0सी0ए), द्वितीय पुरूस्कार मानसी वर्मा (एम0बी0ए) एवं तृतीय पुरूस्कार सागर सैनी (आई0टी0आई) को दिया गया जबकि 10 सांत्वना पुरूस्कार केंद्रा कुमार, सुनील गौड़, अर्पित शर्मा, प्रिया मुरमु, मान्या, हममाद, अंकित कमार, अर्जुन चौधरी, दीपांशु, हरिदेश कश्यप को प्रदान किए गए।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की एडमिशन कंट्रोलर नीतू सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि एडमिशन का दौर शुरू हो गया है। बच्चों के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विश्वविद्यालयों द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जल्दी ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में कोरोना के डर से जो बच्चे घरों पर है उनको श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने एडमिशन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “लक्की ड्रॉ-2021“ कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एडमिशन लेने वाले नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को लक्की ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक उपहार भेंट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रॉ हर सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सप्ताह में एडमिशन लेने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ आदित्य गौतम, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, एवं एडमिशन कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =