Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एक साथ घर से लापता हुई पांचों युवतियां बरामद, धर्मांतरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर। अलमासपुर से कई दिन से कुछ युवतियां लापता हो गई थी जिनकी बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तथा युवतियों के धर्मांतरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए कथित धर्मांतरण कराने वाले चर्च पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई युवती नहीं मिली। बाद में लापता युवतियां भोपा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से मिल गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला अलमासपुर गांव का है जहां निवासी चार सगी बहनें और एक रिश्तेदार युवती कई दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गईं थीं। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। जिसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार को लगी तो वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया और बताया कि सभी पांचों युवतियों का शहर के रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में धर्मांतरण करा दिया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ बताए गए चर्च पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई भी युवती नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से युवतियों की तलाश की, तो उनकी लोकेशन भोपा क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी में मिली।

पुलिस टीम ने रात उक्त गांव में दबिश देकर पांचों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया, जिन्हें उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। हालांकि अभी इस मामले में धर्मांतरण की आशंका को लेकर पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 5 =