Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सभासदों ने नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के कुछ सभासदों ने पालिका परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।नगर पालिका परिषद के सभासदो ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन देकर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

नगरपालिका सभासदों द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी के रहते हुए एक करोड १६ लाख के चेक काट दिए गए, बिना बोर्ड स्वीकृति और बिना टेंडर के अहिल्याबाई चौक के सौंदर्य करण के नाम पर षड्यंत्र रचा गया, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा पकड़े गए फाइल भुगतान से पूर्व एक अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के बाद जो फाइल अकाउंटेंट के दफ्तर में होनी चाहिए वह फाइल चेयरमैन ने अपने घर पर रखी हुई थी।

टीपर घोटाले में फर्जी कंपनी बनाकर एक करोड़ ५० लाख का भुगतान कर दिया गया, वाल पेंटिंग के नाम पर ४६ लाख का भुगतान किया गया। इसके अलावा उन्होंने वार्डा में हो रहे सौतेले व्यवहार की बात कहते हुए भ्रष्टाचार की जांच पूर्ण कराकर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि यह शिकायतें शासन में लंम्बित हैं।

सभासदों ने कहा है कि उनके वार्ड के कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। नाली चौनल पुलिया का निर्माण कार्य तीन वर्षों से नहीं हुआ है। हेडपंप भी सही नहीं हुए हैं और लाइटे भी काफी बंद पड़ी हैं।

नए निर्माण कार्य यह भी उनके वार्ड के रोक दिए गए हैं। ज्ञापन देने वाले सभासद नदीम खान, याकूब, सचिन, सलीम, आबिद अली और सभासद पति मुनिश मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =