Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय लोकदल की सामाजिक न्याय यात्रा फैलाएगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जन जागरुकता

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय सरकुलर रोड पर एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रालोद जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर ने की व संचालन सत्यवीर वर्मा व अंकित सहरावत ने संयुक्त रूप से किया।मासिक बैठक में सामाजिक न्याय-यात्रा व 5 अगस्त को जिला गन्ना कार्यालय पर होने वाले धरने के संबंध में चर्चा की गई बूथ कमेटी गठन पर चर्चा की गई।

रालोद में शामिल नव आगंतुकों का स्वागत किया गया। साथ ही साथ आज विभिन्न पार्टियों से दर्जनों लोगों ने रालोद का दामन थामा।
बैठक के दौरान अपने विचार रखते हुए रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया आने वाले समय में रालोद एक सामाजिक न्याय-यात्रा की शुरुआत करेगा जो सहारनपुर से चलकर विभिन्न जिलों में होते हुए आगरा तक जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना व पीड़ितों की आवाज प्रमुखता से उठाना होगा।

साथ ही 5 अगस्त को गन्ना भुगतान गन्ना मूल्य बढ़ाने के संबंध में एक विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।साथ ही साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं की संख्या को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में युवाओं की संक्रियता को बढ़ाया जाएगा व युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश मैं सरकार बनाई जाएगी ।

आज मासिक बैठक में पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी भी शामिल हुए, जिन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने व पूरे प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला साथ ही साथ महंगाई व रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया उन्होंने कहा प्रत्येक रालोद कार्यकर्ता वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे शोषण को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें व सभी समाज को जोड़ने का काम करें जिससे आने वाले समय में रालोद को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा किसान मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा किसानों का मुद्दा राष्ट्रीय लोकदल प्रमुखता से उठाएगा ।

आज की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी, रमा नागर, ब्रह्म सिंह बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, ब्लाक प्रमुख बुढ़ाना विनोद मलिक, सोमपाल बालियान, अनुज प्रमुख, पराग चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, अंकित सहरावत, रमेश काकड़ा, हंसराज जावला, धर्मेंद्र राठी,डॉ मोनिका, कृष्णपाल राठी ,राजपाल मास्टर, सुरेंद्र सहरावत, नौशाद खान, कमल गौतम

विनोद मेघाखेड़ी, युद्धिष्ठर पहलवान, उदयवीर मास्टर जी, सोनू दतियाना, रणधीर सिंह, जवाहर सिंह ,ज्ञानेंद्र चेयरमैन, अमित ठाकरान, सुधीर भारतीय, संजय राठी ,विदित मलिक ,राजू आढ़ती, संजय प्रधान मुन्नाखेड़ा, राजीव लाटियान, रोहित लटियान,डॉ हासिम रजा, भूपेंद्र प्रधान, विकास कादीयान, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल तोमर, नितिन पचेंडा, अश्वनी चौधरी, बल सिंह पिन्ना, बाबा सौदान, ओमसिंह ठेकेदार, विकुल राठी, गज्जू पठान, देवेंद्र मलिक , योगेंद्र चिरौली भगत सिंह वर्मा ,विकास बालियान, प्रशांत जैन, कंवरपाल फौजी, श्रीराम तोमर, सरदार मेजर सिंह, आदि शामिल रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − three =