Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

देश में बढती मंहगाई व जनसमस्याओ को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बढती मंहगाई व जनसमस्याओ को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने प्रदेश मे बढती मंहगाई किसानो की समस्या स्कूल मे फीस माफी की मांग आदि विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के नाम से राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

सुंहेलदेव भारतीय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व केन्द्र मे जब से भाजपा की सरकार सत्ता मे आई है। तब से मंहगाई चार गुनी हो गयी है किसानो की आमदनी चार साल के अन्दर घटी है। चार साल से गन्ने का भाव बढाया नही गया है कि कोरोना काल मे बच्चे स्कूल में नही गये हैं

उनको ऑनलाईन बढाया जा रहा है ऐसी परिस्थिति मे स्कूलों को पूरी फीस न लेकर आधी फीस लेनी चाहिए। कोरोना काल मे पश्चिम उत्तर प्रदेश मे सरकारी अांकडो के हिसाब से जो मृत्युदर दिखायी गयी है।

कि आंकडो मे मरने वालो की संख्या कम दिखायी जा रही है। जबकि वास्तविकता ये है पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे कोरोना से मरने वालो की संख्या बहुत ही ज्यादा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालो मे बढिया टाइल लगी है। फर्श भी अच्छे है। एयर कंडीशनर भी लगे हैं। लेकिन इलाज के नाम पर कोई सुविधा नही है।

ज्ञापन मे मांग की गई कि तीर्थ नगरी शुक्रताल मे एम्स जैसा अस्पताल बनवाया जाए। महिलाओ को राजनैतिक पार्टियों मे आरक्षण दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौपने वालो में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी,डा.उदयपाल सिह, किरण मौ.इमरान तेवडा, मोमीन, अनवर, विमला,बालेश, राजकुमार राणा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =