Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते मुठभेड में दो बदमाश दबौचे

तितावी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत सीओ के निर्देशन पर क्षेत्र में चैकिंग व तलाशी करा रहे थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काजीखेड़ा नहर पटरी के समीप पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में दो शातिर गिरफ्तार किये।

पकडे गये बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस एक चाकू एक ट्रैक्टर आईसर ट्रॉली व एक चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद। पुलिस पकडे गये अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।

थाना प्रभारी एमपी सिंह ने सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर थाना प्रांगण में किया वृक्षारोपण

चरथावल। थाना प्रांगण में सोमवार को चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर थाना प्रांगण में वृक्षारोपण किया इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से एक पेड़ लगाने की अपील की।

चरथावल थाना प्रांगण में चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर चरथावल थाना प्रांगण में वृक्षारोपण किया चरथावल थाना प्रांगण में वृक्षारोपण करने के बाद थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सभी एक एक बार अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण से बचाओ में सहयोग मिल सके। इस अवसर पर कांस्टेबल महेंद्र आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + three =