Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अध्यापको के बालक बने टॉपर..

मुजफ्फरनगर। जनपद में कार्यरत कई अध्यापकों के बालक बालिका सीबीएससी हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में टॉपर बने हैं, डायट मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता बबीता तोमर के बेटे व उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमली स्कूल के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह के बेटे ने अपने-अपने विद्यालयों में टॉप किया है।

डायट मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता डॉ बबीता तोमर ने बताया कि उनके बेटे शिवम पंवार ने हाई स्कूल सीबीएसई परीक्षा मे सहारनपुर जनपद के ननोता के ब्राइट होम स्कूल को टाप किया है, और 95.4 % अंक लाकर विद्यालय के पीसीएम ग्रुप में इस विद्यालय को टॉप किया है।

बालक शिवम पंवार के पिता सुनील कुमार इंटर कॉलेज जड़ौदा पांडा सहारनपुर में प्रवक्ता है वही शिवम पंवार की माता डायट मुजफ्फरनगर में बबीता तोमर प्रवक्ता है ।

इनका परिवारजन ऋषभ विहार में रहता है ।इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत उच्च प्राथमिक विद्यालय कमपोजिट स्कूल सीमली विकासखंड सदर रविंदर सिंह इंचार्ज अध्यापक के बेटे सूर्य प्रताप सिंह ने 87.4 % अंक लाकर आईआईएमटी मेरठ के विद्यालय को इंटर पीसीएम मे टॉप किया है। रविंद्र सिंह परिवार सहित जाट कॉलोनी में निवास करते हैं ।दोनों ही बच्चों को सभी ने शुभकामनाएं दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 13 =