खेल जगत

विनेश फोगाट ने जीत के साथ की अपने ओलंपिक अभियान की शुरूआत

भारत की स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट ने आज अपना ओलंपिक का अभियान जीत के साथ शुरू किया. महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में मैट पर उतरी विनेश ने स्वीडन की रेसलर मैगडेलेना मैटसन को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हरा दिया. इस मुकाबले में जीत के साथ ही विनेश ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं.

रेसलिंग में भारत की ओर से गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट का क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की पहलवान वेनेसा क्लाजिंसक्या से मुकाबला होगा. विश्व नंबर एक महिला पहलवान विनेश फोगाट यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर इतिहास रचना चाहेंगी. विनेश का कवार्टर फाइनल का बाउट भारतीय समयनुसार 8:50 मिनट पर शुरू होगा.

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. पूरे देश को यह उम्मीद है कि भारत की यह बेटी ओलंपिक में अपना परचम जरूर लहराएंगी और देश को गोल्ड मेडल दिलाकर रहेंगी. दरअसल विनेश इस समय कुश्ती की रैंकिग में विश्व नंबर एक महिला रेसलर है. उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर दुनियाभर के कई दूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है.

2016 के रियो ओलंपकि के दौरान भी विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल पक्का माना जा रहा था. पर चीन की सनयान से मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गईं. उनकी दाएं घुटने पर इतनी जबरदस्त चोट लगी की उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैट से लेकर जाना पड़ा. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 4 =