विज्ञान शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय विज्ञान कार्यशाला के चौथे दिन विज्ञान शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के आयोजन से ही समाज को विज्ञान से जोड़ा जा सकता है।
ये ही अवसर होते है जब शिक्षक आपस में ज्ञान का आदान-प्रदान कर पाते हैं।कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा ने वायु दाब, आर्किमिडीच के सिद्धांत पर मॉडल बनाने सिखाए। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने गोलीय दर्पण व लेंस पर आधारित मॉडल और कक्षा में आईसीटी टूल्स का प्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया।
रेणु देवी के सूचक मॉडल, सुनील गोयल ने पाइथागोरस की प्रमेय, अवधेश कुमार के टेलीफोन मॉडल, प्रणव तायल के अभिकेंद्र अपकेंद्र मॉडल, मदन गोपाल के सूचक मॉडल व वायुदाब मॉडल, राकेश कुमार जायसवाल के परावर्तन के नियम, विनीत गुप्ता के चुंबक मॉडल, जोगेंद्र कुमार के ऊर्जा रूपांतरण, कहकशा के न्यूज पेपर की सहायता से बना ब्रेन मॉडल, सीमा गुप्ता के त्रिभुज के गुण पर आधारित मॉडल पेश किया।
महेश कुमार के एटॉमिक स्ट्रक्चर मॉडल, बबीता के अभिकेंद्र मॉडल, निधि वर्मा के क्रिया प्रतिक्रिया मॉडल, वंदना के तरंग गति मॉडल , गीता देवी के गति के नियम पर आधारित मॉडल, सुधा के ध्वनि मॉडल, संदीप कुमार के आवर्त सारणी आधारित मॉडल, राखी कौशिक के वाष्पन व संघनन मॉडल, मोनिका के कोशिकात्व मॉडल, मोहम्मद फारुख के प्रत्यास्थता पर आधारित मॉडल को काफी सराहा गया। प्रदर्शनी में राजकमल वर्मा, अमन कुमार, हाकम सिंह आदि का सहयोग रहा।

