Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शंकर का गंगाजल से जलाभिषेक किया

मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि के पर्व पर जनपद के नगर के शिवालयों पर हर मंदिरों में भगवान शंकर पर गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। वहीं जनपद के ह््रदयस्थली शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर शिव मूर्ति संचालक मंडल ने भगवान शंकर पर जलाभिषेक की व्यवस्था की हुई है पुलिस प्रशासन भी सुबह चार बजे से सुरक्षा व्यवस्था पर मुस्तैद है

लगातार जलाभिषेक कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था की गई है शिव मूर्ति पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा हरिद्वार से टैंकर में भरकर गंगाजल लाया गया है और शहर के मंदिरों में निशुल्क गंगाजल का वितरण किया गया जिससे भगवान शंकर के भक्त हर की पेडी के गंगा जल से भगवान शंकर को जलाभिषेक कर सके सुबह से लेकर लगातार लाखों लोगों ने गंगा जल से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।

शिवरात्रि के अवसर पर शहर में शिवचौक, अनंतेश्वर महादेव मंदिर तथा गणपति खाटू धाम समेत तमाम शिवालयों के साथ जनपद के तमाम शिवालयों में भगवान शंकर का गंगाजल से जलाभिषेककिया गया। प्रतिबंध के बावजूद बडी संख्या में कांवडिए बाइकों से व पैदल हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवचौक को हर हर बम बम की ध्वनि से गुंजाते रहे।

कावड़ियों ने शिवचौक व अन्य मंदिरों में जलाभिषेक किया। शिवचौक पर भगवान शिव की विशेष आरती की गई। इस अवसर पर पुलिस की खास व्यवस्था रही। जियो गीता परिवार की ओर से भी गंगा जल की व्यवस्था कई मंदिरों पर की गई। शहर में तमाम शिवालयों पर सुबह से भक्तों की कतारें लगी देखी गईं। कोरोना के खौफ से उबरते हुए शिव चौक पर बडी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। शिव मूर्ति संचालक मंडल की ओर भगवान शंकर पर जलाभिषेक की व्यवस्था की गई और विशेष आरती का आयोजन किया गया। पुलिस सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था पर मुस्तैद नजर आया।

एक ओर जहां वाहनांं से अथवा पैदल गंगा जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों की जयकार वहां गूंजती रही वही शिव मूर्ति पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार से टैंकर में भरकर गंगाजल लाया गया और शहर के मंदिरों में निशुल्क गंगाजल का वितरण किया गया। इसमें पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। बडी संख्या में भक्तों ने हर की पौडी के गंगा जल से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सुबह से ही लगातार मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

शिवचौक पर दोपहर विशेष आरती में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह विशेष आरती में सपरिवार मौजूद रहे। जियो गीता परिवार की ओर से महामंडलेश्वर संत ज्ञाना नंद की प्रेरणा से गंगाजल की व्यवस्था शिवचौक समेत तमाम मंदिरों पर की गई।

दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा हरिद्वार से गंगा जल का टैंकर लेकर शिव चौक पर शिव भक्तों की सेवा की। जिला संगठन मंत्री अनूप जी नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष विक्रांत खटीक, युगांतर, ठाकुर पुनीत, शिवम तायल व नगर संपर्क प्रमुख सत्यम आदि शिव भक्तों की सेवा में जुटे रहे।

अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कालोनी में भी पूरा दिन शिवभक्तों का मेला लगा रहा। भरतिया कालोनी स्थित गणपति खाटू धाम में भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने भीड उमडी।

जनपद मे मीरापुर के सम्भलहेडा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर,शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक स्थित गौरी शंकर मंदिर सहित अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, श्री गणपति धाम,श्री बालाजी धाम,नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर,संकीर्तन भवन,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर,गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर,गांधी कालोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो मे भगवान शंकर पिण्डी पर श्रृद्धालुओ द्वारा जल व बेलपत्र चढाए गए।

नई मन्डी बिन्दली बाजार स्थित माता वाले मंदिर के पुजारी पं.सुधाकर भारद्वाज आचार्य द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया गया। इसके अलावा महामृत्युंजय मिशन के अध्यक्ष पं.संजीव शर्मा, पं.गिरधारी लाल शर्मा, पं.उमेश कौशिक, पं.देवशरण शर्मा आदि ने भी शिवालयो मे रूद्राभिषेक कराया।

मंदिरों को सजाने के लिए रंगीन लाइटों और फूल-मालाओं का इस्तेमाल किया गया है। मंदिरों में भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग को भी भव्य रूप से सजाये गये। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालयों में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =