महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, घरेलू सामान लेकर फरार
मीरापुर। क्षेत्र मे बर्तन बेचने के नाम से घूम रही महिलाओं ने थाना क्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा मे कई महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश व सम्मोहित कर कुछ सामान लेकर चंपत हो गई।
ग्रामीणो की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।सूत्रो के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुकल्लमपुरा के ग्रामीणो का आरोप है कि पिछले कुछ दिनो से गांव मे व गांव के आसपास कुंछ महिलाएं पुराने कपडो के बदले बर्तन बेचती घूम रही थी।
ग्रामीणो का आरोप है कि बर्तन बेचने वालो के भेष मे गांव मे घूम रही महिलाओं ने कुछ ग्रामीणो को बेहोश व सम्मोहित कर उनका सामान हडप लिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

