समाचार
विद्युत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये
मुजफ्फरनगर 10 अगस्त। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रबंध निदेशक व जनपद के बिजली अधिकारियों को विद्युत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।विदित रहे, शहर के शामली रोड, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, इमामबाडा, खालापार, मिमलाना रोड, शाहबुद्दीनपुर रोड, नियाजुपुरा, रामपुरम, रामलीला टिल्ला, जाट कॉलोनी, नुमाईश कैंप, मेरठ रोड, इंदिरा कॉलोनी, केवलपुरी, रामपुरी आदि क्षेत्रों में बिजली की लगातार समस्याएँ बनी रहती है।इन क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के बिजली अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाकर समस्याओं के कारण व समाधान की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में ओवरलोड रहता है जिस कारण ट्रांसफार्मर्स फुंकते रहते है।मंत्री कपिल देव ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ के प्रबंध निदेशक को दूरभाष प एवं पत्र लिखकर यहाँ विद्युत ट्रांसफार्मर्स बदलने, जर्जर तार बदलने तथा जरूरत के स्थानों पर नये खंभे लगाकर एलटी लाईन (एबीसी केबिल द्वारा) बनाये जाने के निर्देश दिये।साथ ही उन्होंने शहर की हृदय स्थली शिवचौक के आस-पास के क्षेत्रों में, शिवचौक से अस्पताल, मीनाक्षी चौक, टाउन हॉल, सर्राफा चौक तक विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड कराये जाने को कहा।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य भारत सरकार की Revamped Reforms-Linked Results-Based Distribution Sector Scheme के अंतर्गत कराया जा सकेगा।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बीके मिश्रा, अधिशासी अभियंता (नगर) ओपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता डिवीजन-3 एके वर्मा उपस्थित रहे।
पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा अभियुक्त किशोर पुत्र जयप्रकाश नि0 बाननगर थाना कोतवाली मु0नगर को ग्राम बाननगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा 12 बोर बरामद किया गया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण फरमान पुत्र रहीश नि0 मं0न0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली मु0नगर, ऊसामा पुत्र मईउद्दीन नि0 रोडवेज के पीछे कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को तिमोड़ा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से क्रमशः 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कार0 315 बोर व 01 चाकू नाजायज व चोरी की हुई 01 बकरी बरामद की गयी। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तोमर द्वारा गैंग0 एक्ट वारंटी अभियुक्त हारूण पुत्र फजर अली नि0 मदवाड़ा थाना बुढाना मु0नगर को लुहसाना रोड पर गड्डे वाले मौहल्ले के पास ग्राम लुहसाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराहीगण द्वारा वारंटी अभियुक्त इरफान पुत्र अब्बास नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र नहार सिंह नि0 बसाय थाना जानसठ मु0नगर को अमृतसरी ढाबा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तोमर द्वारा अभियुक्त अनुज पुत्र सुन्दर लाल नि0 टाड़ा माजरा थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम टांडा माजरा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किये।
ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी
तितावी। लापता चल रहे ग्रामीण का शव लावारिस अवस्था में पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना तिवावी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ढिंढावली निवासी करीब 55 वर्षीय किसान व कोल्हू ठेकेदार मांगा कश्यप दो तीन दिन पहले अचानक कहीं लापता हो गया था। जिसका शव आज सुबह नहर के पास खेत मे पेड पर लटका मिला। ग्रामीणो का कहना है कि शव मे सडने की बदबू आने पर पता चला। रोजाना की भांति अपने खेतो पर काम करने के लिए जा रहे ग्र्रामीणो ने देखा के नहर के समीप पेड पर लापता चल ररहे मांगा कश्यप का शव लटका हुआ है। ग्र्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनो को दी। मांगे के परिजनो मे उसकी मौत की खबर से कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व पडौसी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। किसान मांगा कश्यप की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया।
मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्प सेन्टर ने एक पीडित के ७९८९ रुपये वापस करा दिए।
बताया गया है कि नसीम अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी मकान नंबर-१२८ लद्दावाला थाना कोतवाली नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी फोन पे अधिकारी बनकर रिवार्ड रिसीव करने के बहाने लिंक के माध्यम से उनके खाते से ७,९८९/- रुपये स्थानांतरित करा लिये गये है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फोन पे को फ्राड से अवगत कराते हुए सम्पूर्ण धन राशि ७,९८९ रुपये आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
मारपीट कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव चुहापुर निवासी गुरबचन पुत्र बुद्ध सिंह रामराज थाने का चौकीदार है। गुरबचन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह अपने खेतों पर पशुओं का चारा लेने गया था। उसी समय खेत के पड़ोसी तीन लोगों ने उसके साथ बिना किसी बात के गाली गलौच कर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने वाछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ काबू पुत्र रफल सिंह नि0 ग्राम मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को घमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह परिहार द्वारा वारंटी अभियुक्त छल्लू पुत्र राम सिंह नि0 मूलचन्द बिहार कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने लुहसाना रोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गांव मंदवाड़ा का रहने वाला हारून गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक छूरी बरामद हुई दूसरी घटना में पुलिस ने गांव जौला निवासी वारंटी इरफान को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
नशेडी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया
जानसठ। थाना क्षेत्र के गांव में नशे का सेवन कर एक युवक ने रात्रि के समय पड़ोस की ही रहने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार किया महिला के पति बाहर रहते हैं। महिला ने दुर्व्यवहार करने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव तालडा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी और उसके पति बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं । रात्रि के समय पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक नशे का सेवन कर पीड़ित महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया तथा पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दुर्व्यवहार करने वाला युवक पीड़ित महिला का मंगलसूत्र भी झपट्टा मारकर छीन कर ले गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर मैं वाहन खरीद मामले में चल रही खींचतान के बीच नया मोड़ आ गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
नगर पालिका परिषद के द्वारा गोल्डन ट्रेंगलर कम्पनी के साथ हुए अनुबंध के अनुसार वाहन खरीदे थे। कंपनी द्वारा तय की गई संख्या में वाहनों की सप्लाई नहीं की गई। इस वाहन खरीद मामले में भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कई बार जांच की मांग की उनकी शिकायत पर जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। वरिष्ठ निकाय प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह इस मामले में जांच कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह भी इस मामले में ८०-९० लाख रुपए का गबन होने का आरोप लगा चुके हैं हालांकि यह खरीद मामला उनकी तैनाती से पूर्व का है। इसके बावजूद भी इस मामले में उनके द्वारा लगातार भ्रष्टाचार होने के आरोप लगते रहे हैं जबकि चेयर पर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा इस वाहन खरीद मामले में तकनीकी फंसने की बात की गई है। उनके द्वारा कई बार इस मामले में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार से इनकार किया जाता रहा है। अब जबकि कल जनपद में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर लाने के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जिले में आ रहे हैं। इसी बीच देर रात वाहन खरीद मामला फिर से बोतल से बाहर आ गया है। इस मामले में पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार की ओर से कंपनी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मीडिया कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह के परिपेक्ष्य में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में बाल्यावस्था में ५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के १०त्न मृत्यु दस्त के कारण होती है जिससे देश में प्रतिवर्ष लगभग १.२ लाख बच्चों की दस्त के कारण मृत्यु होती है दस्त रोग बाल मृत्यु के मुख्य कारणों में से दूसरे स्थान पर है जिसका उपचार ओआरएस एवं जिंक की गोली मात्र से किया जा सकता है जिससे बाल मृत्यु की दर में कमी लाई जा सकती है, जिसके लिए जनपद में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस एवं जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है जिसके लिए ५ वर्ष से कम आयु के बच्चों को आशाओं द्वारा घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं साथ ही दस्तों से बचाव व प्रबंधन के बारे में भी अभिभावकों को आशाओं के द्वारा घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह भी मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत १ वर्ष से १९ वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए पेट के कीड़ों की गोली एल्बेंडाजोल आशाओं द्वारा घर घर जाकर खिलाई जाएगी उन्होंने बताया कि १ से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली तथा २ वर्ष से १९ वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली आशाओं के द्वारा खिलाई जाएगी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अभियानों से जुड़कर उन्हें सफल बनाएं।
पुलिस ने टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा टॉप-१०/ हिस्ट्रीशीटर/गौ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त थाना बढ़ाना का टॉप १० व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त दीनू उर्फ दीन मौ० पुत्र युसूफ नि० मौहल्ला सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना मु०नगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बुढाना पर गौकशी, गैंगस्टर, चोरी जैसी धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमे प्रधानाचार्य गिरीश उत्प्रेती, आचार्य विकास राठी के नेतृव में श्री शुकदेव संस्कृत महाविद्यालय, गुरूकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के दर्जनो ब्रहमचारियों समाज सेवियों, पूर्व सैनिको ने नगर में प्रभात फेरी ओर तिरंगा यात्रा निकालते हुए भारत माता के जयकारों से गलियो को गुजयामन कर दिया। कारगिल शहीद स्मारक पर काकोरी क्रान्तिकारी व शहीदो को नमन करते हुए कारगिल स्मृति चिंह पर पुष्प अप्रित कर नमन किया। कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि देश को सुरक्षित रखना हमे सभी का धर्म है। कार्यक्रम का संचालन एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा व अध्यक्षता बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव ने की। वही मागेंराम फोजी, कानुगो ओमप्रकाश चौहान, प्रधान राजपाल सैनी, सुनील कुमार फोजी, जयवीर सिंह सचिव आदि ने अपने विचार रखें।
नगर विकास मंत्री लालजी टंडन 11 अगस्त को मुजफ्फरनगर आयेंगे
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री लालजी टंडन 11 अगस्त को जनपद में पहुंचकर विभागीय समीक्षा करेंगे। जिला प्रशासन ने काबीना मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही नगर पालिका प्रशासन भी मंत्री के आगमन को तैयार एक्टिव मोड पर आ गया है। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्यकाल को लेकर पालिका प्रशासन बुक लेट तैयार कर उनके स्वागत की तैयारी में जुट गया है। दरअसल प्रदेश के नगर विकास मंत्री लालजी टंडन प्रदेशीय समीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों के दौरे पर हैं। ११ अगस्त को जनपद मुजफ्फरनगर में उनका सरकारी दौरा प्रस्ताविक है। नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने नगर विकास मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वह सरकारी दौरे पर है और विभागय समीक्षा करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने नगर विकास मंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते हुए अफसरों के साथ मंथन किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि नगर विकास मंत्री सरकारी दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं और वह विभागीय समीक्षा करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
महिलाओं ने तीजोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुज़फ्फरनगर/ख़तौली। प्रदेश की संस्कृति तीजोत्सव के अवसर पर समाजिक संस्था आधारशिला ग्रामोथान सेवा संस्थान द्वारा ख़तौली में स्थित दयाल पुरम कालोनी में समाजकल्याण द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में मंगलवार को आधारशिला संस्था की छात्राओं व संचालिकाओं ने कोविड-१९ की गाइड लाइन का पालन करते हुए वृद्ध महिलाओं के हाथों पर पहले मेहंदी रचाई ओर बाद में तीज महोत्सव के गीतों पर सुंदर नृत्य कर खुशियां बाटकर वृहद महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया यहां सभी बुजुर्गों महिलाओं को कोरोना सक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई, इस अवसर पर वृद्ध महिलाएं व छात्राये गीत-संगीत में सराबोर नजर आईं। मंगलवार की प्रातः तीजोत्सव का शुभारंभ वृद्ध आश्रम की अधीक्षिका रेखा सिंह व आधारशिला संस्था की सचिव कुमारी समरीन व सोना पार्लर की एमडी श्रीमती सोना ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यहां आधारशिला संस्था की महिला पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और तीजोत्सव के पारम्परिक पहलू से रूबरू कराया। इसके बाद वृद्ध महिलाओं संग संस्था की पदाधिकारियों व छात्राओं ने राधा-कृष्ण थीम पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर तीज मेहंदी कॉन्टेस्ट सभी के आकर्षण का केंद्र रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी सदस्याओं को तीज की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के पदाधिकारियों में आश्रम प्रभारी भगवती,सचिव विनेश,स्वास्थ्य सेवा कर्ता वीरेंद्र सिंह, भंडार प्रभारी कमलेश शर्मा व गौरव विश्नोई आदि के अलावा आधारशिला संस्था मंसूरपुर की केंद्र संचालिका श्रीमती निक्की,टिटोडा की श्रीमती रूबी , पारुल, ग्राम फुलत से आफसा व अक्सा सहित छात्राये कुमारी शिरीन,सीमा,सदफ,वंदी,पायल,सुमैय्या,सोनिया,आरजू,मन्तशाआदि मौजूद रहीं।
पुराने शिवसैनिको को शिवसेना की सदस्यता दिलाई
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने खतौली विधानसभा के पुराने शिवसैनिको को शिवसेना में स्वागत कर दिलाई सदस्यता । जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खतौली विधानसभा के पुराने शिवसैनिको से सम्पर्क कर एक फिर एक सूत्र में बंधकर कार्य करने हेतु शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कराई । युवा जिला प्रमुख विशाल ड़हारिया ने सभी शिवसैनिको से निवेदन किया कि हम सभी को पुनः एक बार एकत्रित हो पूरी निष्ठा व लग्न से कार्य करते हुए शिवसेना व जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा जी को मजबूती प्रदान करें । बैठक में जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से नगर प्रमुख राजेश भटनागर,युवा नगर प्रमुख अमित राजपूत को नियुक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार ड़हारिया,व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव गर्ग,सूरज सेठी,कंवरसेन अग्रवाल, रमेश चन्द, प्रमोद शर्मा, सुरेश, पूर्व जिलाध्यक्ष रामफल सैनी,रामफल सिंह,कवल सिंह राणा, सुमित्रा जैन,नरेश,नितिन,गुलाब सिंह सैनी,योगराज सिंह,नरेन्द्र बागड़ी, सतपाल सिंह,नीना छाबड़ा,कालूराम,राकेश भटनागर,सतेन्द्र उपाध्याय, सुशील धीमान,कालूराम सैनी, ओमवीर,मनोज राणा,विजय पाल,प्रभात चौहान आदि उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कोर्ट रोड स्थित डा.जोया राणा,दन्त एवं काय चिकित्सक के डी.एम.ए.नामक क्लीनिक पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी,मुजफ्फरनगर महावीर फौजदार,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,पंजाब नेशनल बैंक मार्किट हैड विशाल अग्रवाल,पूर्व सांसद कादिर राणा,हाजी कमरूज्जमा राणा,सपा नेता चन्दन सिह चौहान,समाजसेवी बीना शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्जलवन कर कैम्प का शुभारम्भ किया।
प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समाजसेवी समर्थ प्रकाश,जाकिर राणा एवं डी.एम.ए.डेन्टल और स्किन क्लीनिक की डायरेक्टर डा.जोया राणा ने सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर डा.जोया राणा ने बताया कि भविष्य मे भी इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन निरंतर करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा। रक्तदान शिविर मे 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डा.मुकेश अरोडा,असद फारूखी, साधना मेहता,ईशान अग्रवाल, अरविन्द गर्ग, नंद किशोर शर्मा, रीना अग्रवाल,रिंकू गोयल,डा.प्रेरणा मित्तल, यशिका चौहान,वंशिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
पीआरवी की जागरूकता से बची जान
मुज़फ्फरनगर। पीआरवी २२३२ झगड़े की सूचना से ग्राम रसूलपुर थाना भोपा से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में एक अनजान व्यक्ति जो कि मजदूरी करके घर लौट रहा था, सुनसान रास्ते में उसकी बाइक खड़ी मिली और वह व्यक्ति सीने को पकड़कर दर्द से कराह रहा था! पीआरबी कर्मचारियों ने तुरंत पीड़ित के पास पहुंचकर हालचाल पूछा तो पीड़ित ने बताया कि उसके सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जिसकी वजह से उसने अपनी बाइक को साइड में लगा कर रोकने की कोशिश की। सीने में दर्द बताने के कारण कर्मचारियों ने तुरंत प्राइवेट डॉक्टर से संपर्क किया, व कंट्रोल को अवगत कराया। प्राइवेट डॉक्टर ने हार्ट अटैक की संभावना बताते हुए तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए कहा और फोन पर कुछ दवाइयां बताइ। पीआरवी कर्मियों द्वारा उन दवाइयों को तुरंत लाकर मरीज को दी और उनके घर वालों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलवाया। पीड़ित को काफी सुधार है लेकिन फिर भी घरवाले उन्हें अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने के लिए मुजफ्फरनगर लेकर निकल गए हैं।।
देश में बढती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के दिशा-निर्देश पर जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में अगस्त क्रांति पद यात्रा विधानसभा मुजफ्फरनगर में पैट्रोल डीज़ल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और बढ़ी हुई महंगाई के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो विधानसभा स्तरीय पद यात्रा निकाली गई जिसका आरंभ पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया जो कमला नेहरू वाटिका से प्रारंभ होकर मिनाक्षी चौक से मुख्य मार्ग से होकर शिव चौक पर जहां जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने भगवान आशुतोष को फूल माला चढ़ाकर आशिर्वाद लिया वहां से मुख्य मार्ग से होते हुए नावेल्टी चौराहे से सरवट गेट से अहिल्याबाई होलकर चौंक से जहां पर अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर घास मंडी होते हुए अंसारी रोड होते हुए महामना मालवीय चौक पर मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद टाउनहॉल स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा समाप्त हुई। उसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता वापिस कमला नेहरू वाटिका पर पहुंचे जहां समापन समारोह पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया नुक्कड़ सभा को जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से बुरी तरह से त्रस्त हो गई है आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और बढ़ती मंहगाई के विरोध में एक मात्र हमारी नेता आदरणीय प्रियंका गांधी जी ही हैं जो जनता की आवाज़ को उठाने का काम कर रही है और हमारी और आपकी जिम्मेदारी बनती है कि हम हमारी नेता के इरादों को मजबूत करे और जनविरोधी भाजपा सरकार को भगाने का काम करें। वहीं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के किसान पिछले आठ महीनों से आंदोलनरत हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं है बेरोजगारी अपने उच्च स्तर पर है और महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है वहीं पैट्रोल डीज़ल के दाम भी दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं सरकार का ध्यान सिर्फ झूठे प्रचार प्रसार कर जनता को भ्रमित करने पर है कांग्रेस पार्टी ही मात्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सड़कों पर और सदन में मुखरता से इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता की आवाज़ बनी हुई है।अब देश की आवाम का काम है कि वह आने वाले समय में अपने संवैधानिक अधिकार से इस जनविरोधी नीतियों वाली सरकार को हटाने का काम करें। आज के इस ष्भाजपा गद्दी छोड़ोष् पद यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, अकील राना,गुफरान काजमी,सलीम मलिक, मुनीर, अजय चौधरी, अहसन ज़मीर, धीरज महेश्वरी, संजीव शर्मा, युगल किशोर भारती, नीलम गौतम, विनोद चौहान, रेहाना, अनिता ठाकुर, शबाना, खुर्शीदा,रीना शर्मा, रंजना, उमा,नीति शर्मा,नरेश नंदन बाल्मीकि, सतीश शर्मा, धीरज भारद्वाज,पं प्रहलाद कौशिक,सगीर मलिक, राहुल भारद्वाज, प्रदीप त्यागी, विक्रांत पवांर,रजत सिंघल, अब्दुल्ला काजी, सलीम अहमद अंसारी सभासद,मौ उमर सभासद पति,दिलशाद मुन्ना सभासद,काजी सुल्तान, नवनीत सिंघल, मुकुल शर्मा, अनिल सोनी, मुकेश धीमान, आकाश त्यागी,मौ सलमान, सलीम अहमद पूर्व सभासद,जान मौहम्मद, इकराम पहलवान,विनोद चौहान, शारदा देवी, मुकर्रम, फैय्याज सलमानी, मुजफ्फर, बाबूराम, सत्यपाल काकरान, मेहताब, मनोज चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
जिला उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण ने आज कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक आहूत की। जिसमें औद्योगिक संगठनों के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक मे अरन्विद मित्तल, मित्तल कन्टेनर्स प्राइवेट लि० ने मेरठ रोड चुंगी से वहलना चौक तक नाले के निर्माण की समस्या उठायी। इसी प्रकार इण्डस्ट्रियल डवलपमैन्ट फोरम ने जौली रोड एंव जानसठ रोड के बीच कोई लिंक रोड नही है जिस कारण सभी वाहनो को बाई पास से आना पड़ता है। मै दयाचन्द इंजी इण्ड प्रालि बेगराजपुर हमने प्लाट सं० एफ-२ औद्योगिक क्षेत्र बेरगराजपुर पर वर्ष २०११ से २०४८ तक का लीज रेंट रू० ३१७६/आरटीजीएस द्वारा भेजा था और अपने पत्र दिनांक १५.११.२०१९ को स्पीड पोस्ट द्वारा यू०पी० एस०आई० डी०सी० के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को सूचित कर दिया था हमने जी०एस०टी० नम्बर के साथ रसीद भेजने की मांग की थी। दूरभाष पर वार्ता के उपरान्त भी हमे रसीद उपलब्ध नही हो सकी है। इण्डस्ट्रियल डवलपमैन्ट फोरम मु० नगर ने जानसठ रोड, भोपा रोड एंव जौली रोड पर कुछ सूखे हुए पेड खडे है जिनके ऊपर से बिजली का तार जा रहा है। वन विभाग सूखे पेडो की जांच कर उन्हे हटवाने की कार्यवाही करने का कष्ट करे, ताकि भविष्य मे किसी दुर्घटना से बचा जा सके। आईआईए एक फायर स्टेशन की स्थापना भोपा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर व एक फायर स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर मे करायी जाये जिससे कि उद्योगो को तत्काल लाभ मिल सके। मै दयाचन्द इजी इण्ड प्रालि बेगराजपुर ने विद्युत मीटर रीडिगं के सम्बन्ध मे शिकायत की। जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धुओ की शिकायत सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारीयो को निर्देश दिये जो शिकायते प्राप्त हुइ उनका निस्तारण कर दिया जाये अगर कोई अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा अगली उद्योग बन्धु बैठक तक सभी बिन्दु पूर्ण कर लिये जाये जो बहूत समय से लम्बित है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एडीएम (विरा) ए०डी०एम० प्रशासन व सम्बन्धित अधिकारी व औद्योग बन्धु आदि उपस्थित थे।

