पुलिस ने शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार सीओ सिटी कुलदीप सिंह के व शहर कोतवाल संतोष त्यागी के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व आबकारी विभाग की टीम को साथ में लेकर रोहाना क्षेत्र के रोहाना, मलीरा ,कल्लरपुर, कछौली शराब ठेकों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।
शराब ठेके के संचालकों में मचा हड़कंप। चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा अपनी टीम को लेकर क्षेत्र में आए दिन चेकिंग अभियान चलाते हैं, लेकिन आज आबकारी विभाग को साथ में लेकर शराब ठेकों पर गहनता से चेकिंग ओर ठेकों पर स्टाक भी चेक किया ,ओर सेलमेनो को कहा है कि किसी भी तरह क्षेत्र में ओवररेट शराब नहीं बिकेगी ।
समय पर शराब ठेका खोलें ओर समय से पहले कोई भी शराब ठेका खोलता मिला तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार की इस चेकिंग अभियान से शराब ठेकों के संचालकों में मचा हड़कंप रोहाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जनता पुलिस की प्रशंसा कर रही है।

