Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा पार्टी बराबर झूठे बयान दे रही: भाजपा व बसपा छोड सपा में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल्मीकि क्रांति दल के लोग अन्य दलों भाजपा व बसपा के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पार्टी की ओर से सभी का स्वागत कर उन्हे सदस्यता ग्रहण करायी और उम्मीद जाहिर की कि आगामी 2022 के चुनावों में इन लोगों के आने से पार्टी मजबूत होगी।

बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा के जिला सचिव दीपक गम्भीर व गोपाल सुधाकर के प्रयासों से ये लोग समाजवादी पाटी में आये है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना जैसे संवेदनशील मामले में सत्ताधारी भाजपा पार्टी बराबर झूठे बयान दे रही है जबकि हकीकत इसके विपरीत है।

उन्होंने उच्चतम न्यायालय को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उसने राजनेताओं पर केस वापसी के मामले में प्रदेश के उच्च न्यायालय को विश्वास में लेना आवश्यक कर दिया है। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने अपराधिक छवि के लोगों को चुनाव लड़ने पर सम्बन्धित अदालतों व चुनाव आयोग को उनकी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है इससे राजनीति में अवश्य सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर सम्भावित बतायी जा रही है

प्रदेश सरकार ने अर्थव्यवस्था बचाने के नाम पर सारी चीजे खोल दी है ऐसे में तीसरी लहर से कैसे बचाव हो पायेगा। उन्होंने आंकडे देकर बताया कि अकेले मुजफ्फरनगर जनपद में 1 अपै्रल से 20 मई तक 5 हजार 240 लोगों की पचास दिन में मृत्यु हुई थी जबकि सरकारी आंकडे इसके विपरीत थे।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में अन्य राजनीतिक दलों से भी लोग भारी संख्या में सपा में शामिल होने जा रहे है। सपा में शामिल होने वालो मे सोनू सरवट, सुधीर पारचा, संजय रामपुरी, सुनील वैद्य, मनोज शेरियार, गोविंद रामपुरी, रमाकांत, दीपक टांक, पीके सुधा, मुन्नू टांक, अश्वनी टांक, तेजपाल, हरवीर, महावीर, रणवीर, सुभाष, राजू प्रधान, माधव पहीवाल, गौतम राम, सरलू, श्रीपाल पहीवाल, राहुल चिंडालिया, अंकित सौदाई एडवोकेट, सुनील हटानिया एडवोकेट, विक्की ढभ्ंया, लल्ला भगत, बंटी, तुषार, सागर आदि के नाम उल्लेखनीय है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 8 =