Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद व पालिका ठेकेदार की मिलीभगत से पालिका कार्यालय के बाहर पार्किंग ठेके की आड़ में अस्थाई दुकानों को विशेष समाज के लोगों का स्थाई कब्जा करा दिया गया है।

संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें मंत्री से अनुरोध किया गया कि मुजफ्फरनगर नगर पालिका कार्यालय के बाहर पालिका व ठेकेदार की मिलीभगत से स्कूटर मोटरसाइकिल पार्किग के ठेके की आड़ में अस्थाई दुकानें लगाई गई है,जो अब एक समाज के फल विक्रेताओं ने दुकानों को स्थाई कर दिया है और इन फल विक्रेताओं द्वारा खासतौर से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है

जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने का खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत अनेक बार पुलिस प्रशासन से भी हो चुकी है इन फल विक्रेताओं के प्रति हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है परंतु पालिका की करोड़ों रुपए की जमीन पर इन लोगों का अस्थाई कब्जा स्थाई हो चुका है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने अनुरोध किया है की तत्काल कार्रवाई करते हुए इन दुकानदारों के कब्जे से मुक्ति दिलाई जाए और वहां पर पार्किंग की व्यवस्था ठेका के अनुसार कराई जाए। यह दुकानदार इतने शातिर हैं कि अवैध रूप से बिजली जलाते हैं और लगभग २० वर्षों से कब्जा जमाए बैठे हैं।

नगरपालिका की करोड़ों रुपए की जमीन पर उनका कब्जा स्थाई हो चुका है । तत्काल इस अवैध कब्जे को हटाने और महिलाओं को उनके दुर्व्यवहार से बचाने की मांग राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने की है।

ज्ञापन देने वालों में संजय अरोरा संयोजक, प्रवीण जैन, संगठन मंत्री संजय गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, अशोक त्यागी, राजकुमार दर्द, विपिन शर्मा, प्रमोद वर्मा, कन्हैया शर्मा, प्रमोद वर्मा, राज सिंह, अंकित पाल, शाम वर्मा, चौधरी शिवपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =