Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जानसठ रोड पर नागरिकों के लिये वैक्सीन कैम्प का शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर। स्थानीय एस.डी. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क कोविड-१९ टीकाकरण अभियान के अर्न्तगत को वैक्सीन कैम्प का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंडित संजीव शंकर (अध्यक्ष, महामृत्युंजय सेवा मिशन), डा. अ. कीर्तिवर्धन (साहित्यकार), संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो. डा. एस. एन. चौहान व प्राचार्य डा. ए.के. गौतम के द्वारा किया गया। कैम्प में वैक्सीन १८ वर्ष से ऊपर की आयु के सभी महिला व पुरूष को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने संस्थान की सराहना करते हुये कहा कि एस.डी. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी द्वारा स्वयं आगे बढ़कर कोविड-१९ टीकाकरण में प्रतिभाग करना संस्थान का समाज के प्रति दायित्व को प्रदर्शित करता है। जानसठ रोड पर सहावली, वृन्दावन सिटी, सुरेन्द्र नगर, विष्णु विहार और अलमासपुर के नागरिकों के लिये सुलभ पहुँच में वैक्सीनेशन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें जिला चिकित्सालय की टीम वैक्सीन लगा रही है।

संस्थान के अधिशासी निदेशक एस.एन.चौहान ने बताया कि शिविर के आयोजन में लोगों की सुविधा व कोविड गाईडलाइन्स का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी व्यक्तियों को कतार में बैठाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अत्यंत व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन कक्ष एवं ऑबर्जेवेशन रूम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया और शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों एवं परिजनों के लिये सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई।

डा. चौहान ने सभी को स्वास्थ्य की प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थय कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों के लिये आभार व्यक्त किया। डा. चौहान ने बताया कि जिला चिकित्सालय द्वारा कैम्प में कोवैक्सिन की ३०० डोज उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डा. ए.के. गौतम ने कहा कि टीकाकरण कोरोना को रोकने का सबसे कारगर उपाय है। टीकाकरण की गाड़ी जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ रही है उससे कोरोना की लड़ाई में और भी मजबूती मिल रही है। डा. गौतम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. पारेश कुमार, डा. आर.टी.एस. पुंडीर, डा. योगेश शर्मा, डा. विकास कुमार, श्री अभिषेक राय, डा. नितिन गुप्ता, श्रीमति प्रगति शर्मा, श्रीमति पारूल गुप्ता, मनोज झा, अंकुर सक्सेना, डा. संदीप कुमार, पुनित गोयल, बबलू कुमार, अमित गुप्ता, नीरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, अंकित गर्ग, विकुल कुमार, श्रीमति संगीता अग्रवाल, शिवानी कौशिक, आकृति शर्मा, राजेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, धीरज कुमार, गोपाल, संजय कुमार, आकाश कुमार आदि का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =